
दो पुराने भाजपाई, 6 नए-नवेले विधायक... जानें गोवा में कैसे हुआ कांग्रेस का 'खेल'
AajTak
गोवा में कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. कांग्रेस को इतना बड़ा झटका देने में दिगंबर कामत और माइकल लोबो का नाम सामने आ रहा है. दोनों पुराने भाजपाई रहे हैं. लोबो इसी साल बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए थे, तो कामत तीन बार बीजेपी से विधायक रहे हैं.
गोवा में 'खेला' हो गया है. कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है. पार्टी छोड़ने वाले सभी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. जो बीजेपी में शामिल हुए हैं, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत भी शामिल हैं.
कांग्रेस की इस बगावत में दिगंबर कामत और माइकल लोबो का नाम सामने आ रहा है. दोनों ही पुराने भाजपाई रहे हैं. लोबो इसी साल जनवरी में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए थे, जबकि कामत तीन बार बीजेपी से विधायक रहे हैं.
दिगंबर कामत ने बताया कि उन्होंने इसी साल विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले जनवरी में मंदिर जाकर भगवान के सामने जनता और पार्टी के प्रति वफादारी की शपथ ली थी. उन्होंने बताया कि वो फिर मंदिर गए थे और भगवान से पूछा कि क्या करना चाहिए. भगवान ने कहा कि जो तुम्हारे लिए बेहतर हो, वो करो.
कांग्रेस ने इस साल विधानसभा चुनाव से पहले अपने सभी उम्मीदवारों से शपथ दिलवाई थी कि वो जीतने के बाद पार्टी छोड़कर नहीं जाएंगे. 8 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब गोवा विधानसभा में कांग्रेस के सिर्फ 3 विधायक ही बचे हैं. कांग्रेस में अब यूरी अलेमाओ, आल्टन डी'कोस्टा और कार्लोस अल्वारिस फेरेरा ही बचे हैं. अलेमाओ ने कहा कि हमने शपथ ली थी कि हमेशा पार्टी में रहेंगे, लेकिन कोई कैसे भगवान को धोखा दे सकता है.
कांग्रेस इसे 'ऑपरेशन कीचड़' बता रही है. लेकिन गोवा में 'ऑपरेशन लोटस' को कामयाब बनाने में दिगंबर कामत और माइकल लोबो का नाम सामने आ रहा है. लोबो ने बताया कि बुधवार को कांग्रेस विधायक दल का बीजेपी में मर्जर करने का प्रस्ताव पास किया गया था. तीन विधायक इसके खिलाफ थे.
गोवा में कैसे हुआ पूरा खेल?

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












