
दो नेता, उनके परिवार के लोग और गैंगस्टर कनेक्शन... जानिए कौन हैं नफे सिंह राठी मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपी
AajTak
नफे सिंह राठी के दिल दहलाने वाले हत्याकांड के सिलसिले में 7 नामजद आरोपियों सहित कुल 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. सवाल उठ रहे हैं कि आखिर नफे सिंह राठी की हत्या में गैंगस्टर कनेक्शन है या फिर इसकी वजह सियासी दुश्मनी है?
INLD Leader Nafe Singh Rathi Murder Case: हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश प्रमुख नफे सिंह राठी की रविवार को सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. जिस वक्त ये वारदात हुई, उस समय नफे सिंह एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे. इत्तेफाक से रास्ते में पड़ने वाली एक रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद था. उनकी कार वहीं रुक गई और ठीक उसी वक्त उनके पीछे आ रही दूसरी कार में सवार हमलावरों ने बाहर आकर उनकी कार को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. और जब गोलियों की आवाज थमी, तब तक हरियाणा की सियासत का बड़ा चेहरा नफे सिंह मौत की आगोश में समा चुका था. इस मामले में बवाल बढ़ता देख हरियाणा सरकार ने जांच सीबीआई के हवाले कर दी है.
12 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR
नफे सिंह राठी के दिल दहलाने वाले हत्याकांड के सिलसिले में 7 नामजद आरोपियों सहित कुल 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. फिर भी ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर नफे सिंह राठी की हत्या में गैंगस्टर कनेक्शन है या फिर इसकी वजह सियासी दुश्मनी है? इसके लिए यह समझना ज़रूरी है कि नफे सिंह राठी हत्याकांड में नामजद आरोपी कौन हैं?
कौन हैं नामजद आरोपी?
दरअसल, इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को नामजद किया है. बाकी 5 आरोपियों की पहचान अभी उजागर नहीं हुई है. खास बात यह है कि पांच नामजद आरोपियों में पूर्व विधायक नरेश कौशिक का नाम भी शामिल है. इतना ही नहीं इसमें पूर्व और मौजूदा चेयरमैन सरोज राटी के पति रमेश राठी, चाचा ससुर कर्मवीर राठी, देवर कमल राठी के साथ ही पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र सतीश राठी, पोते गौरव और राहुल के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. FIR के मुताबिक, नफे सिंह राठी का कार से पीछा किया गया और उस कार में पांच हमलावर ही सवार थे.
कौन है नरेश कौशिक?

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










