
दो देश, दो परिवार, दो पति और 4 बच्चे... सीमा हैदर की कहानी किसी इंद्रजाल से कम नहीं
AajTak
किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह लगने वाली सीमा हैदर और सचिन की लवस्टोरी दरअसल वो हकीकत है, जो इन दिनों भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में छाई हुई है. ये कहानी दो देशों, दो परिवारों दो पति और चार बच्चों की जिंदगी से जुड़ी है. पाकिस्तान के कराची से नोएडा पहुंचने तक की ये पूरी कहानी किसी इंद्रजाल से कम नहीं लग रही.
भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की सुर्खियों में छाई सीमा हैदर की कहानी किसी इंद्रजाल से कम नहीं लग रही है. शादीशुदा सीमा ने अपना देश छोड़कर अवैध रूप से भारत में एंट्री की. यहां आने के बाद उसने नोएडा के सचिन को अपना पति कहना शुरू कर दिया और उसके साथ आए चारों बच्चे सचिन को पापा बुलाने लगे. सीमा का कहना है कि वो अपने प्यार के लिए भारत आई है, वहीं जांच एजेंसियां उस पर जासूसी सहित कई तरह की शंकाओं को लेकर पूछताछ में जुटी हैं.
दरअसल, ऑनलाइन वारगेम PubG से शुरू हुई सीमा हैदर और सचिन की लवस्टोरी इतनी आसान नहीं है. सीमा हैदर बार-बार कह चुकी है कि वो सचिन से बेहद प्यार करती है और यहीं रहना चाहती है. सचिन भी सीमा और उसके चारों बच्चों को रखने को तैयार है, इसके बाद भी इन दोनों के लिए मुश्किलें कम नहीं हैं. सीमा, सचिन और सीमा के बच्चों से पूछताछ की जा रही है.
सीमा को लेकर हर रोज कुछ न कुछ खुलासे हो रहे हैं. यूपी एटीएस सहित आईबी जांच-पड़ताल में जुटी है कि आखिर सीमा भारत का बॉर्डर पार कैसे कर गई. सीमा को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की कुछ इनपुट भी मिले हैं कि किसी तीसरे शख्स की मदद से सीमा नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थी.
यह भी पढ़ेंः सचिन से मोहब्बत या साजिश की कहानी? सीमा भारत आने के लिए हर महीने करती थी 25 हजार की सेविंग
बता दें कि ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सीमा हैदर को बीती 4 जुलाई को अरेस्ट किया था. इसके बाद जेवर कोर्ट ने उसे 7 जुलाई को कुछ हिदायतों और शर्तों के साथ जमानत पर रिहा कर दिया था. नोएडा पुलिस ने कोर्ट में सीमा की जमानत अर्जी की सुनवाई के समय कोई विरोध नहीं किया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










