
दोस्तों संग शराब पार्टी, फिर पति ने कराया पत्नी का गैंगरेप, हस्बैंड गिरफ्तार, 5 फरार
AajTak
पश्चिम त्रिपुरा पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के साथ हुए गैंगरेप में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
पश्चिम त्रिपुरा पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के साथ हुए गैंगरेप में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान सुब्रत दे के रूप में हुई है. उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने पूछताछ के लिए उसकी रिमांड की मांग की.
सुब्रत अपनी पत्नी के साथ जोगेंद्रनगर स्थित ससुराल में रहता था. उसकी पत्नी 75 प्रतिशत बौद्धिक दिव्यांगता से पीड़ित है. पुलिस के अनुसार, 5 जनवरी को सुब्रत ने अपने दोस्तों के साथ चौमुखानी बाजार इलाके में शराब पार्टी का आयोजन किया.
मारपीट की और गैंगरेप का आरोप पुलिस अधिकारी मृणाल पॉल ने बताया कि शराब के नशे में सुब्रत और उसके दोस्तों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और गैंगरेप किया. इस घटना की शिकायत पीड़िता के पिता ने 14 मार्च को दर्ज कराई थी.
फिलहाल, पुलिस ने पति सुब्रत दे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एफआईआर में दर्ज पांच अन्य आरोपी फरार हैं. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाया है. आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की जांच के लिए उसकी रिमांड मांगी गई है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







