
दोपहर 2 बजे के बाद नहीं खाना चाहिए फल? इस समय सेवन से मिलेंगे अधिक फायदे
AajTak
फलों को खाने के बारे में कई सारे मिथक फैले हुए हैं. किसी का बोलना है कि दोपहर में फल नहीं खाना चाहिए तो कोई कहता है कि शाम को फल नहीं खाना चाहिए. वहीं कुछ का बोलना है कि दोपहर के बाद भी फल नहीं खाना चाहिए. आखिरकार फल खाने का सही समय क्या है (Best Time to Eat Fruit)? इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
हर दिन फल खाने से शरीर सेहतमंद रहता है. फल शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं और शरीर को गंभीर बीमारियों से भी बचाते हैं इसलिए फलों को पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है. एक्सपर्ट रोजाना हर इंसान को फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं. अधिकतर लोग सुबह ब्रेकफास्ट में फल खाते हैं तो कुछ लोग सुबह स्नैक्स में. कई लोग ऐसे भी हैं जो दोपहर या शाम को भी फल खाते हैं. फल खाने के समय को लेकर काफी सारे मिथक फैले हुए हैं. कुछ लोग उन मिथकों को सच मान लेते हैं तो कुछ लोग अनदेखा कर देते हैं. फल खाने के बारे में सबसे बड़ा मिथक यह फैला हुआ है कि दोपहर दो बजे के बाद फलों का सेवन नहीं करना चाहिए. वहीं कुछ लोग रात में भी फलों से परहेज करने की सलाह देते हैं. अब फलों को दोपहर के बाद खाना चाहिए या नहीं इस बारे में जान लीजिए.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट कुछ लोग कहते हैं कि दोपहर दो बजे के बाद फल मत खाओ तो कोई कहता है कि चार बजे के बाद मत खाओ. हर किसी की अपनी थ्योरी होती है. कुछ लोग कहते हैं कि दोपहर बाद फल खाने से वजन बढ़ता है तो कुछ कहते हैं डाइजेशन खराब हो जाता है. कुछ तो इतना तक कहते हैं कि इससे ब्लड शुगर हाई हो जाती है जिससे डायबिटीज हो सकती है. लेकिन इनमें से कोई भी दावा सच नहीं है. फाइबर का एक बड़ा सोर्स होने के अलावा, फल में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी और फोलेट जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी होते हैं.
फल खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?
एक्सपर्ट कहते हैं कि आम और अन्य फलों को खाने के सबसे सही समय के बारे में भी कई मिथक फैले हुए हैं लेकिन उन मिथकों को सही साबित करने के लिए बहुत कम वैज्ञानिक प्रमाण हैं. फलों में कैलोरी इतनी नहीं होती और रात में वे इतने खतरनाक भी नहीं होते इसलिए इन मिथकों से डरना बंद करें. फल शरीर को कई लाभकारी पोषक तत्व और फाइबर प्रदान करते हैं. वे एक स्वस्थ आहार का हिस्सा हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि दिन में किसी भी समय फल खाना एक अच्छा साबित होगा. लेकिन वे सोने के 3 घंटे के पहले तक फल या किसी भी तरह का खाना-खाने की सलाह नहीं देते. ऐसा करने से नींद अच्छी आती है और कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा.
सेहतमंद रहने के लिए खाएं ये फल
अनानास- अनानास को पोषण का सुपरस्टार कहा जाता है. एक कप अनानास डेली इनटेक में 131 फीसदी विटामिन C और 76 फीसदी मैगनीज देता है. अनानास में ब्रोमेलैन पाया जाता है जो एंटी इंफ्लेमेटरी एंजाइमों का मिश्रण होता है और प्रोटीन को पचाने की क्षमता के लिए जाना जाता है. टेस्ट-ट्यूब और जानवरों पर हुई स्टडी से पता चला है कि अनानास में पाया जाने वाला ब्रोमेलैन कैंसर और ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










