
'दोनों तरफ से पत्थर फेंके जा रहे थे... हम बीच में थे, लोगों को टकराने नहीं दिया', दिल्ली हिंसा में घायल SI ने कहा
AajTak
Delhi violence: शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस के एसआई मैदालाल मीणा को गोली लगी है. उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष पथराव कर रहे थे. पुलिस बीच में थी. लेकिन हमने दोनों पक्षों को आपस में टकराने नहीं दिया. इस दौरान पुलिस पर पत्थर फेंके गए.
'शोभायात्रा निकल रही थी. सब सामान्य था. तभी अचानक पथराव होने लगा. भीड़ उग्र होती जा रही थी. लेकिन हमने दोनों पक्षों को आपस में टकराने नहीं दिया'. ये कहना है एसआई मेदालाल मीणा का. बता दें कि शनिवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हिंसा हुई थी. इस दौरान एसआई मेदालाल मीणा मौके पर तैनात थे. हिंसा में उन्हें गोली भी लगी है.
एसआई मीणा ने आजतक को बताया कि पूरा घटनाक्रम शाम 6 बजे शुरू हुआ था. दोनों तरफ से पथराव होने लगा. इसके बाद जो लोग शोभायात्रा निकाल रहे थे, वो जी ब्लॉक (G block) में चले गए. जबकि दूसरे पक्ष के लोग सी ब्लॉक (C block) में चले गए. इन दोनों पक्षों के बीच पुलिस मौजूद थी. पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को आपस में टकराने नहीं दिया. हमारे दोनों ओर पत्थर और ईंट चल रही थीं.
एसआई मेदालाल ने बताया कि घटनास्थल पर करीब एक हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. देखते ही देखते लोग उग्र होने लगे. इस दौरान हमने लोगों को समझाने की तमाम कोशिशें की, लेकिन सब बेकार गईं. कोई भी पुलिस की बात सुनने को तैयार ही नहीं था.
कुछ लोग बंगाली में बात कर रहे थे
हमने देखा कि वहां कुछ लोग बंगाली में बात कर रहे थे. उनकी बातचीत से लग रहा था जैसे वह बांग्लादेशी हैं. हमने उनसे शांति बनाए रखने की अपील की. लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी. वह पुलिस पर ही पत्थर बरसाने लगे. ईंटें फेंकने लगे. जबकि कुछ महिलाएं अपनी छतों से पत्थर फेंक रही थीं. भीड़ को काबू में करना बेहद मुश्किल हो गया था.
भीड़ हटाने के दौरान लगी गोली

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










