
'देहरादून में आवाज सुनाई दे रही है...', CM धामी ने फोन पर ली अफसर की क्लास, कहा- इनपर तत्काल एक्शन लीजिए!
AajTak
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत का समाधान नहीं होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले सामान्य शिकायत का निराकरण नहीं हुआ. ये बहुत गंभीर विषय है.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई है. इस दौरान उन्होंने फोन पर शिकायतकर्ता से बात की, जिसमें पीड़ित ने बताया कि बीते तीन महीनों से अधिकारी उसे टहला रहे थे. ये सुनते ही मुख्यमंत्री आगबबूला हो गए और सीनियर अधिकारियों से कहा कि आप एक्शन लीजिए.
मुख्यमंत्री ने जब पीड़ित से फोन पर बात की उसने बताया कि मेरे घर के बिजली का बिल तीन महीनों से बहुत ज्यादा आ रहा है. जब मैंने इसकी शिकायत की तो एसडीएम साहब का कॉल आया था. जब सीएम ने उनसे पूछा कि ये कॉल कब आया था तो पीड़ित ने बताया कि जब शिकायत की, उसके एक सप्ताह बाद ही कॉल आया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि आप अपने बिजली मीटर के साथ एक चेक मीटर और लगवाइए ताकि उस आधार पर चेक कराया जाएगा कि ये बिल ज्यादा क्यों आ रहा है.
पीड़ित से बात करते हुए सीएम ने सीनियर अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मामले में कार्रवाई की जाए. सीएम धामी ने कहा, "इसको दिखवाइए. ये बहुत ही गंभीर मामला है. बीते तीन महीने से बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है, लेकिन अबतक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसको एमडी साहब आप देखिए या सेक्रेटरी साहब आप करेंगे. ये बहुत गंभीर विषय है. बीते तीन महीने से एक नॉर्मल समस्या का निराकरण नहीं हुआ. अगर नहीं होने वाला है तो तुरंत आगे फॉरवर्ड करें. कुछ लोगों ने 15 दिनों से ज्यादा तक शिकायतों को रखा हुआ है."
सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा, "इसका मतलब है कि मानसिकता काम करने की नहीं है. इसके लिए शिकायत रखे हुए हैं. मानसिकता ये होनी चाहिए कि अगर प्रॉब्लम आई है तो इसका तुरंत निराकरण करना है या आगे बढ़ाना है. इसके लिए 15 दिनों की भी जरूरत क्या है. मेरे पास शिकायत आई. उसको एक-दो दिन सॉल्व करके देखते हैं, नहीं कर पाए तो उसको आगे बढ़ा देते हैं."

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










