
देसी Mappls का खास फीचर, फोन पर दिखाता है रेड लाइट-ग्रीन लाइट, देखें डेमो
AajTak
स्वदेशी मैप Mappls को लेकर भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने इसके फीचर्स के बारे में बताया. कंपनी के डायरेक्टर ने भी इसका खास फीचर का लाइव डेमो पोस्ट किया है. वीडियो में दिखाया है कि यह ऐप लाइव ट्रैफिक सिग्नल की जानकारी देता है.
Google Maps को टक्कर देने के लिए भारतीय मैप्स Mappls के शेयर में उछाल आया है. दो दिन पहले टेलिकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है और उन्होंने Mappls को प्रोमोट किया. इस मैप में कई खास फीचर हैं, जिसमें से लाइव ट्रैफिक लाइट का सिग्नल भी शामिल है. आज हम आपको इस देसी ऐप के खास फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं.
MapmyIndia के डायरेक्टर रोहन वर्मा ने Mappls की खूबियां बताने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट किया. वीडियो में दिखाया है कि ऐप के अंदर रियल टाइम ट्रैफिक सिग्नल की जानकारी मिलती है. इसका मतलब है कि आपको स्मार्टफोन ऐप पर अपकमिंग ट्रैफिक सिग्नल की डिटेल्स नजर आने लगेगी. Mappls की मदद से देख सकेंगे कि आगे का ट्रैफिक सिग्नल रेड या फिर ग्रीन.
1 मिनट के वीडियो में दिखाया लाइव डेमो
रोहन वर्मा ने करीब 1 मिनट का वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में ट्रैफिक सिग्नल और Mappls को एक ही फ्रेम में दिखाया गया है. फोन पर Mappls और रियल ट्रैफिक सिग्नल दोनों को दिखाया है.
रेड लाइट होने पर मैप्स भी रेड लाइट थी और ग्रीन लाइट होने पर Mappls पर भी ग्रीन लाइट हो गई. यह वीडियो Mappls की एक्युरेसी को दिखाता है. साथ ही यह रेड लाइट और ग्रीन लाइट की टाइमिंग को भी दिखाता है.
आने वाले दिनों में और भी शहरों में मिलेगी ये सर्विस

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












