
'देसी स्पाइडरमैन' का कारनामा! बिना सहारे कुएं में उतरता-चढ़ता दिखा युवक, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
इंटरनेट की दुनिया में आए दिन नए-नए स्टंट वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है. एक शख्स, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ‘असल जिंदगी का स्पाइडरमैन’ कह रहे हैं, अपने करतब से हर किसी को चौंका रहा है.
इंटरनेट की दुनिया में आए दिन नए-नए स्टंट वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है. एक शख्स, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ‘असल जिंदगी का स्पाइडरमैन’ कह रहे हैं, अपने करतब से हर किसी को चौंका रहा है.
शख्स का नाम है शिवा, जो पेशे से फिटनेस ट्रेनर हैं. उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बिना किसी सेफ्टी गियर या सपोर्ट के, एक गहरे कुएं में सिर्फ अपने हाथों और पैरों के सहारे उतरते और फिर उसी तरह ऊपर चढ़ते नजर आते हैं. वो कुएं की गोल दीवारों के दोनों किनारों पर अपने पैर फैला कर खुद को ऊपर-नीचे मूव करते हैं.
इस वीडियो को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट @shivazfitzone से अपलोड किया गया था, जिसे अब तक 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यही नहीं, उनके और भी कई वीडियो हैं, जिनमें वो बांस पर लटके हुए स्टंट या भारी वजन के साथ बॉडी बैलेंस का प्रदर्शन करते दिखते हैं.
देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर लोग उनकी ताकत और आत्म-नियंत्रण की तारीफ करते नहीं थक रहे. वहीं किसी ने कहा ये खतरनाक है, सिर्फ व्यूज के लिए ये स्टंट करना जोखिम भरा है.
क्या है कैलीस्थेनिक्स?

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











