
'देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में पूछो तो निजी मामला...' अडानी पर सवाल को लेकर PM मोदी के जवाब पर राहुल गांधी का तंज
AajTak
अमेरिकी दौरे पर गए पीएम मोदी से पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि क्या ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान गौतम अडानी के केस पर कोई चर्चा हुई? इस पर पीएम ने जवाब देते हुए कहा था कि व्यक्तिगत मामलों में हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई. इसी जवाब को लेकर राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधा है.
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला किया है. अमेरिका में अडानी समूह को लेकर पीएम मोदी से पूछे गए सवाल को लेकर राहुल गांधी समेत कई विपक्ष दलों ने सरकार पर सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने अडानी के सवाल पर पीएम मोदी द्वारा दिए गए जवाब पर ही तंज कसा है.
राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका में भी मोदी जी ने अडानी जी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया. राहुल गांधी ने कहा, 'देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में पूछो तो निजी मामला! अमेरिका में भी पीएम मोदी ने अडानी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया! जब मित्र का जेब भरना पीएम मोदी के लिए राष्ट्र निर्माण है, तब रिश्वतखोरी और देश की संपत्ति को लूटना व्यक्तिगत मामला बन जाता है.'
पीएम ने दिया था ये जवाब
आपको बता दें कि अमेरिकी दौरे पर गए पीएम मोदी से पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि क्या ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान गौतम अडानी के केस पर कोई चर्चा हुई? इस पर पीएम ने जवाब देते हुए कहा था कि व्यक्तिगत मामलों में हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई. पीएम मोदी ने कहा था,'हमारे संस्कार और संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की है. हम पूरे विश्व को अपना एक परिवार मानते हैं. हर भारतीय को मैं अपना मानता हूं. दूसरी बात है कि ऐसे व्यक्तिगत मामलों के लिए दो देशों के मुखिया न मिलते हैं, न बैठते हैं और न बात करते हैं.'
कांग्रेस का पोस्ट
कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, 'अमेरिका में पत्रकार ने नरेंद्र मोदी के परम मित्र अडानी के भ्रष्टाचार से जुड़ा सवाल किया. नरेंद्र मोदी इसे व्यक्तिगत मामला बताते हुए इधर-उधर की बात करने लगे. सवाल सुनते ही चेहरे का रंग उड़ गया. अडानी को लेकर श्रीलंका, केन्या, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और कई देशों में जांच चल रही है, लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. अमेरिका में तो भ्रष्टाचार के मामले में वारंट भी जारी हुआ.भर-भरकर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, लेकिन नरेंद्र के लिए ये व्यक्तिगत मामला है.'

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









