
देश में बाघों की संख्या बढ़कर 3167 हुई, पीएम मोदी ने जारी किया नया आंकड़ा
AajTak
पीएम मोदी ने बाघों की संख्या के नए आंकड़े जारी किए. इसके मुताबिक वर्ष 2022 में देश में बाघों की संख्या 3167 थी. पिछले 4 साल में 200 बाघ बढ़े. इससे पहले 2018 में ये संख्या 2967 थी. बता दें कि बाघों की संख्या का आंकड़ा हर चाल साल के अंतराल पर ही जारी किया जाता है.
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के मौके पर एक स्मारक सिक्का जारी किया और ‘इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस’ (IBCA) की भी शुरुआत की. इस आईबीसीए में ऐसे देश शामिल हैं, जहां ‘मार्जार’ प्रजाति के सात पशु-बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, पुमा, जगुआर और चीता पाए जाते हैं. यह संगठन इन पशुओं के संरक्षण एवं सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेगा. साथ ही पीएम मोदी ने बाघों की संख्या के नए आंकड़े जारी किए. इसके मुताबिक वर्ष 2022 में देश में बाघों की संख्या 3167 थी. पिछले 4 साल में 200 बाघ बढ़े. इससे पहले 2018 में ये संख्या 2967 थी. बता दें कि बाघों की संख्या का आंकड़ा हर चाल साल के अंतराल पर ही जारी किया जाता है.
आंकड़ों पर ही नजर डालें तो देश में 2014 में इन बाघों की संख्या 2226, वहीं 2010 में 1706 तो वहीं 2006 में 1411 थी. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, हम सभी एक बहुत ही महत्वपूर्ण मील का पत्थर, प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल देख रहे हैं. भारत ने न सिर्फ बाघ को बचाया है बल्कि उसे फलने-फूलने के लिए बेहतरीन इकोसिस्टम भी दिया है. प्रोजेक्ट टाइगर बिग कैट्स की सुरक्षा और संरक्षण का मार्ग प्रशस्त करता है. प्रकृति की रक्षा करना भारतीय संस्कृति का अंग है.
दुनिया के 75 फीसदी बाघ सिर्फ भारत में...
प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा, प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए गर्व की बात है. भारत ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं; और साथ ही, दुनिया की 75% बाघ आबादी आज भारत में है.
भारत से विलुप्त हो गया था चीता
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, मानवता का बेहतर भविष्य तभी संभव है, जब हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, हमारा बायो डायवर्सिटी का विस्तार होता रहेगा. वे बोले, ये दायित्व हम सभी का है, पूरे विश्व का है. इसी भावना को हम अपनी G-20 अध्यक्षता के दौरान निरंतर प्रोत्साहित भी कर रहे हैं. साथ ही पीएम ने बताया कि दशकों पहले भारत से चीता विलुप्त हो गया था. लेकिन हम इस शानदार Big Cat को नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से भारत लेकर आए हैं. ये एक Big Cat का पहला सफल ट्रांस-कॉन्टीनेंटल ट्रांसलोकेशन (Trans-continental translocation) है. इसके अलावा पीएम मोदी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही कूनो नेशनल पार्क में 4 सुंदर शावकों ने जन्म लिया है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










