
देश में कोरोना के मरीज 3 हजार पार, कर्नाटक में मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग की सलाह... 8 राज्यों में 100+ एक्टिव केस
AajTak
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड के एक्टिव केसों की संख्या 3,395 तक पहुंच गई है, जबकि पिछले 24 घंटों में 4 लोगों की मौत हुई है. केरल में सबसे ज्यादा 1336 एक्टिव केस हैं. बीते कुछ दिनों में ही कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या में भारी वृद्धि देखने को मिली है. विशेषज्ञों ने लोगों से मास्क पहनने, भीड़ से बचने और जरूरत पड़ने पर टेस्ट कराने की अपील की है.
देशभर में कोरोना संक्रमण के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड के एक्टिव केसों की संख्या 3,395 तक पहुंच गई है, जबकि पिछले 24 घंटों में 4 लोगों की मौत हुई है. केरल में सबसे ज्यादा 1336 एक्टिव केस हैं, वहीं कर्नाटक की सरकार ने एक सर्कुलर जारी किया है. इसमें लोगों को सलाह दी गई है कि नियमित रूप से हाथ धोने की आदत डालें, खांसी/छींक आने पर शिष्टाचार का पालन करें, भीड़भाड़ से बचाव और मास्क का प्रयोग (जहां आवश्यक हो) करें.
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. दिल्ली में 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत निमोनिया, सेप्टिक शॉक और एक्यूट किडनी इंजरी के कारण हुई. कर्नाटक में 63 वर्षीय मरीज, केरल में 59 वर्षीय मरीज और उत्तर प्रदेश में 23 वर्षीय युवक की मौत हुई है.
बता दें कि बीते कुछ दिनों में ही कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या में भारी वृद्धि देखने को मिली है. 22 मई को जहां सिर्फ 257 सक्रिय मामले थे, वहीं 26 मई को यह आंकड़ा बढ़कर 1010 और अब 3395 हो गया है. बीते 24 घंटों में 685 नए मामले दर्ज किए गए हैं.
ये भी पढ़ें- सिंगापुर-अमेरिका के बाद भारत पहुंचा NB.1.8.1 सब-वैरिएंट...जानें कितना खतरनाक? किस राज्य में कितने एक्टिव केस?
केरल- 1,336 महाराष्ट्र- 467 दिल्ली- 375 गुजरात-265 कर्नाटक- 234 पश्चिम बंगाल- 205 तमिलनाडु- 185 उत्तर प्रदेश- 117 राजस्थान- 60 पुडुचेरी- 41 हरियाणा- 26 मध्य प्रदेश- 16 झारखंड- 6 पंजाब- 5
24 घंटे में कहां कितने नए केस मिले?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












