
देश में कोरोना के एक्टिव केस 74 दिन बाद सबसे कम, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 96.16%
AajTak
प्रतिशत के हिसाब से देखें तो देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.16% पर पहुंच गया है. जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5% से भी कम चला गया है. वर्तमान में पॉजिटिविटी रेट 3.58% है. पॉजिटिविटी रेट कम होने का मतलब है कोरोना पॉजिटिव केस आने की संख्या में कमी आना.
देश में कोरोना की लहर सुस्त पड़ी है. ताजा आंकड़े इस बात की तस्दीक करती है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 7,60,019 हो गई है. पिछले 74 दिनों में यह आंकड़ा सबसे कम है. वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 60,753 नए मामले सामने आए हैं. अच्छी बात यह है कि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या एक बार फिर से बढ़ी है. पिछले 24 घंटे में 97,743 कोरोना मरीज रिकवर हुए हैं. इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 97,743 हो गई है. अब तक अगर कुल रिकवर करने वाले मरीजों की संख्या देखें तो 2,86,78,390 हो गई है. हालांकि बीते 24 घंटे में 1,647 कोरोना मरीजों की जान भी गई है. इसके साथ ही देश में कोविड से मरने वालों का सरकारी आंकड़ा बढ़कर 3,85,137 हो गया है. अच्छी बात यह है कि वैक्सीनेशन की रफ्तार में तेजी आई है. अब तक 27,23,88,783 वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं.
आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







