
देश में कोरोना की रफ्तार बढ़ी, 24 घंटे में 13,216 नए केस मिले
AajTak
देश में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है. पिछले 24 घंटे में 13,216 नए केस दर्ज किए गए. जो शुक्रवार की तुलना में 2.9% ज्यादा हैं.
देश में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है. पिछले 24 घंटे में 13,216 नए केस दर्ज किए गए. जो शुक्रवार की तुलना में 2.9% ज्यादा हैं. देश में अब तक कुल केस 4,32,83,793 हो गए हैं.
सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में मिले हैं. यहां 4,165 मामले आए. इसके बाद केरल में 3,162, दिल्ली में 1,797, हरियाणा में 689 और कर्नाटक में 634 केस सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में कुल 5,19,903 सैंपल का टेस्ट किया गया.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, नए केसों में इन पांच राज्यों में ही 79.05% मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में ही 31.51 फीसदी केस मिले हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 23 मरीजों की जान गई है. मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,840 हो गई है.
हालांकि राहत की बात ये है कि देश में रिकवरी रेट 98.63% बना हुआ है. पिछले 24 घंटे में कुल 8,148 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे देशभर में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,26,90,845 हो गई है. भारत का कुल 68,108 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे में 5,045 एक्टिव केस बढ़े हैं.
इसके अलावा, देश में पिछले 24 घंटे में कुल 14,99,824 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया है. अब तक कुल 1,96,00,42,768 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हो गया है.
इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना के 12847 केस मिले थे. जबकि 14 मरीजों की जान गई थी. यह गुरुवार की तुलना में 5.2 फीसदी ज्यादा थी. सबसे ज्यादा 4,255 मामलों के साथ महाराष्ट्र टॉप पर था. इसके बाद केरल में 3,419 मामले, दिल्ली में 1,323 मामले, कर्नाटक में 833 मामले और हरियाणा में 625 मामले सामने आए थे.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









