
'देश में कांग्रेस के बिना कोई मजबूत फ्रंट नहीं बन सकता है,' जदयू का बड़ा बयान
AajTak
जदयू नेता विजय चौधरी ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रिमोट कंट्रोल से चलने वाले नहीं हैं. नीतीश कुमार के बारे में बिहार की जनता बाखूबी जानती है. भाजपा के इन दिनों में नीतीश कुमार का जो जितना विरोध करते हैं, उनकी साख भाजपा में उतना ही बढ़ती है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की ओर से सीएम नीतीश को लेकर दिए गये बयान के बाद सियासत तेज हो गई है. संजय जायसवाल के बयान को गलत बताते हुए मंत्री विजय चौधरी ने बीजेपी पर पलटवार किया है. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रिमोट कंट्रोल से चलने वाले नहीं हैं. नीतीश कुमार के बारे में बिहार की जनता बाखूबी जानती है. भाजपा के इन दिनों में नीतीश कुमार का जो जितना विरोध करते हैं, उनकी साख भाजपा में उतना ही बढ़ती है.
उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार न कभी रबर स्टैंप बने हैं, न कभी बनेंगे. भाजपा के लोग नीतीश कुमार के बारे में बेहतर तरीके से जानते हैं. जब पीएम मोदी नीतीश कुमार को रिमोट कंट्रोल से नहीं चला सके .तो कौन उन्हें चला सकता है. विजय चौधरी ने भाजपा की ओर से अपराध बढ़ने का सवाल उठाए जाने पर कहा कि अपराध खत्म कभी नहीं हुआ. सरकार बदलने के बाद अपराध बढ़े भी नहीं हैं. घटनाएं होती रहती हैं, जिनका खुलासा भी होता रहता है.
उऩ्होंने कहा कि जदयू ने भी कहा कि कांग्रेस के बिना देश कोई मजबूत फ्रंट नहीं बन सकता है. काग्रेस की ओर से उठाए गए सवाल को जायज बताते हुए जदयू नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि केंद्र की सरकार को टक्कर देने के लिए विपक्षी दलों में एकता जरूरी है. ये हम भी कह रहे हैं, हमे सामने जो चुनौती है, उसका सामना करना है. नेता कौन होगा के सवाल पर विजय चौधरी ने कहा कि ये आगे मिल बैठकर तय होगा.
वहीं दूसरी ओर जदयू कार्यालय में हुई आज प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कई एजेंडों पर चर्चा की गई. इसमें कोरोना काल में सरकार की ओर से किया गया काम. उसके अलावा महागठबंधन के साथ बनी सरकार को लेकर राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई. प्रवक्त नीरज कुमार ने बताया कि कल और परसो राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी की बैठक होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.








