
'देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा... सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी', राजनाथ सिंह की PAK को सख्त चेतावनी
AajTak
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान को चेतावनी दी, सीमाओं की सुरक्षा प्राथमिकता बताते हुए सैनिकों के साथ प्रतिबद्धता जताई. उन्होंने भारत की सुरक्षा संचालन की प्रशंसा की और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा.
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली के बक्करवाला आनंद धाम आश्रम में सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में शामिल हुए. इस मंच से रक्षामंत्री ने पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि एक रक्षा मंत्री के रूप में मेरा दायित्व है, कि मैं अपने सैनिकों के साथ मिलकर देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करूं. प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में जैसा आप चाहते हैं वैसा होकर रहेगा.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
एक कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरा ये दायित्व है कि देश के ऊपर आंख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे और आप सब हमारे प्रधानमंत्री को अच्छे से जानते हैं. उनकी कार्यशैली से आप परिचित हैं. जोखिम उठाने का भाव उन्होंने किस तरह सीखा है? उससे भी आप परिचित हैं तो देश के ऊपर आप उठाने वालों को जवाब देंगे.
उन्होंने कहा, आप लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अच्छी तरह जानते हैं, उनकी कार्यशैली से भी अच्छी तरह परिचित है, उनकी दृढ़ता से भी अच्छी तरह परिचित है. जोखिम उठाने का भाव किस तरीके से उन्होंने सीखा है अपनी जिंदगी में उससे भी आप अच्छी तरह से मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जैसा आप चाहते हैं वैसा हो कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: PM मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने भी रद्द किया रूस का दौरा, 9 मई को विजय दिवस में नहीं होंगे शामिल
2047 तक बनेगा भारत विकसित राष्ट्र

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











