
देश के प्रथम राष्ट्रपति के गांव में भी स्वास्थ्य सुविधा नहीं, भवन से टपकता पानी; बेंच पर होता इलाज
ABP News
स्पताल के अधिकारी डॉ. नितेश कुमार मिश्रा ने संशाधन नहीं होने की वजह से लोगों को नहीं मिला पातीं सुविधाएं.डॉ. राजेंद्र प्रसाद के गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का तत्कालीन मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद ने कराया था उद्घाटन.
सिवानः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भले ही लाख दावे करें लेकिन सच्चाई यही है कि आज भी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे ही चल रही है. जो सुविधाएं अस्पताल में होनी चाहिए वो सुविधाएं नदारद दिखती हैं. देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल भी बदहाल है. भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को देशरत्न की उपाधि तो मिली लेकिन उनके गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का अब तक विकास नहीं हो सका. यह बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का गृह जिला भी है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन काफी जर्जर हो चुका है. भवन के ऊपर से दीवार टूट कर गिरती है. अस्पताल में पानी लग जाता है. बरसात के दिनों में पानी टपकने से यहां रखे जरूरी कागजात, इलाज के लिए रखीं मशीन खराब हो रही हैं.More Related News













