
देश के चार राज्यों में भीषण हादसे... राजस्थान, गुजरात, एमपी और जम्मू-कश्मीर में वाहन टकराए, 17 लोगों की मौत
AajTak
देश के अलग-अलग हिस्सों से आज दर्दनाक हादसों की खबरें सामने आईं. राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में सड़क पर वाहन टकरा गए, जिनमें कुल 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
देश के चार अलग-अलग राज्यों- राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आईं हैं. यहां सड़कों पर वाहन बेकाबू होकर एक-दूसरे से टकरा गए, जिसकी वजह से 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
जोधपुर-बालेसर में ट्रेलर–टेंपो टकराए, 6 की मौत
राजस्थान के जोधपुर से बालेसर के बीच बड़ा हादसा हो गया. खारी बेरी गांव के पास नेशनल हाइवे पर आज सुबह करीब 5 बजे श्रद्धालुओं से भरे टेंपो और अनाज की बोरियों से लदे ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. बालेसर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी के मुताबिक, टेंपो में गुजरात के बनासकांठा और धनसुरा जिले के 20 लोग सवार थे, जो रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे. इनमें 3 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जिनमें सभी महिलाएं थीं.
यह भी पढ़ें: नशे में था डंपर का ड्राइवर, 300 मीटर तक जो मिला उसे रौंदता गया... जयपुर एक्सीडेंट में अब तक 19 की मौत
वहीं अन्य घायलों को पहले बालेसर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण 11 को मथुरादास माथुर अस्पताल (जोधपुर) रेफर किया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई. मरने वालों की पहचान सुबह तक नहीं हो पाई थी. पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है.
ग्वालियर में फॉर्च्यूनर सवार 5 युवकों की मौत

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










