
देश के कई राज्यों में होगी बारिश! दिल्ली में बढ़ेगा पारा... जानें मौसम
AajTak
देश के कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि राजधानी में तापमान बढ़ने के संकेत हैं. दिल्ली में अधिकतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस हफ्ते उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है.
देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है. पिछले 24 घंटों में अलग-अलग राज्यों में बारिश दर्ज की गई है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की तो कहीं भारी बारिश देखने को मिली है. इसके अलावा झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश और केरल में भी बारिश का असर रहा है.
छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश दर्ज की गई. आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है.
24 से 26 फरवरी के बीच अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अच्छी बारिश हो सकती है. इसके अलावा ओडिशा, गंगीय क्षेत्र पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश का असर देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: आ गए पंखा-AC चालू करने के दिन, दिल्ली में मार्च वाली गर्मी अभी से शुरू...
वहीं, देश के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर भी दिखने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार इस हफ्ते उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है.
अगले 4 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत में भी अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










