
देश के कई राज्यों में कोरोना वैक्सीन की कमी! वाराणसी में आधे टीकाकरण केंद्र बंद
AajTak
कोरोना वैक्सीन देने की मांग को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को नाराजगी जताई. उन्होंने बयान जारी कर कहा कि ये राज्यों की खुद के स्तर पर की गई विफलता को छिपाने की कोशिश है. साथ ही सवाल किया कि क्या उन्होंने कोरोना के पहले चरण के सभी लाभार्थियों तक वैक्सीन पहुंचा दी है.
टीकाकरण के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत सबसे तेज टीकाकरण करने वाला देश बन गया है. बुधवार सुबह तक 24 घंटे में 33 लाख डोज टीकाकरण किया गया. अब तक देश में कुल 8.7 करोड़ डोज वैक्सीन लगाई जा चुकी है. लेकिन दूसरी तरफ कुछ राज्यों ने वैक्सीन की कमी का मुद्दा उठाते हुए केंद्र से सप्लाई बढ़ाने की मांग की है. महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि हमारे टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक नहीं है. टीका लगवाने आए लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है. हमारे ज्यादातर केंद्रों पर वैक्सीन नहीं होने के कारण उन्हें बंद करना पड़ा है. हमने केंद्र से और वैक्सीन पहुंचाने की मांग की है. मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि मंगलवार को हमारे पास 1,76,000 का स्टॉक था, लेकिन हमें और ज्यादा स्टॉक जरूरत होगी.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










