
देश के इस अनोखे रेलवे स्टेशन के नाम पर बन चुकी है कॉमेडी फिल्म, जानिए क्यों है खास
AajTak
भवानी मंडी रेलवे स्टेशन देश का इकलौता स्टेशन है, जिसमें आधी ट्रेन राजस्थान और आधी ट्रेन मध्य प्रदेश में खड़ी होती है. इस रेलवे स्टेशन के नाम पर एक कॉमेडी फिल्म भी बन चुकी है. आइए जानते हैं किन कई मायनों में खास है ये रेलवे स्टेशन.
देश में एक ऐसा अनोखा रेलवे स्टेशन है, जिसके एक प्लेटफॉर्म पर 2 राज्यों की ट्रेनें खड़ी होती हैं. राजस्थान के झालावाड़ का भवानी मंडी रेलवे स्टेशन बेहद खास है. इस स्टेशन का एक हिस्सा राजस्थान में तो दूसरा हिस्सा मध्य प्रदेश के भेन्सोदा मंडी में है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ स्टेशनों के पुनर्विकास की घोषणा की थी, उसमें भवानी मंडी रेलवे स्टेशन भी शामिल था. वैसे राजस्थान के झालावाड़ जिले का भवानी मंडी एवं मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले का भेन्सोदा मंडी एक तरीके से दो जुड़वा कस्बे हैं. रेलवे स्टेशन का गेट आगे से भवानी मंडी के बाजार की दुकानों एवं मकानों की ओर खुलता है तो वहीं पीछे का दरवाजा मध्य प्रदेश के भेन्सोदा मंडी में खुलता है.
टिकट काटने वाला एक राज्य में और टिकट लेने वाले दूसरे राज्य में खड़ा होता है
दोनों शहर आपस में जुड़े हुए हैं लेकिन दोनों के राज्य अलग हैं. यह स्टेशन इसीलिए भी खास है क्योंकि जब यात्री टिकट लेने खिड़की पर पहुंचता है तो वो राजस्थान में खड़ा होता है. जबकि टिकट घर में टिकट देने वाला कर्मचारी मध्य प्रदेश में बैठता है. साथ ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक हिस्सा राजस्थान में हो तो वहीं प्लेटफॉर्म का दूसरा हिस्सा मध्य प्रदेश में है. यह जानकर आपको बेशक विचित्र लग रहा होगा लेकिन यह बिल्कुल सच है. खास बात यह भी है कि निर्देशक सैयद फ़ैज़न हुसैन भवानी मंडी नामक एक कॉमेडी फिल्म भी बना चुके हैं.
बाजार का एक हिस्सा राजस्थान तो दूसरा मध्य प्रदेश में है
रेलवे स्टेशन की तरह ही यह शहर भी अनोखा है. राजस्थान राज्य में शहर का नाम भवानी मंडी है तो वहीं, मध्य प्रदेश के शहर का नाम भैसोदामंडी है. इस शहर के बाजारों की दुकानों का आगे का हिस्सा राजस्थान में खुलता है और पीछे का हिस्सा मध्य प्रदेश में खुलता है. दोनों शहर एक दूसरे से व्यापार, ट्रांसपोर्ट, स्कूल, कॉलेज, चिकित्सा से जुड़े हुए हैं. कुछ हद तक भवानीमंडी पर निर्भरता ज्यादा है, भवानीमंडी में अच्छे हॉस्पिटल, प्राइवेट एवं सरकारी स्कूल हैं.
भवानी मंडी में बेची जाती है अफीम

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






