
देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर जारी, गुजरात के कांडला में 45.6 डिग्री पहुंचा पारा
AajTak
गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के 26 से ज्यादा जगहों पर तापमान 43 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच गया. सबसे ज्यादा तापमान गुजरात के कांडला में 45.6 डिग्री रहा. दिल्ली के 4 जगहों पर भी हीटवेव रही. IMD ने 10 अप्रैल से कुछ राहत और 14-15 अप्रैल से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में फिर हीटवेव की चेतावनी दी है.
भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर जारी है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बुधवार को गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के 26 से ज्यादा जगहों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच गया.
सबसे ज्यादा तापमान गुजरात के कांडला में 45.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो देश में सबसे ज्यादा रहा. गुजरात के ही राजकोट में 45.2 डिग्री, अमरेली में 44.3 डिग्री और सुरेंद्रनगर में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. समुद्री इलाके पोरबंदर में भी तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 8.8 डिग्री ज्यादा है.
देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर
राजस्थान के पिलानी में तापमान 44.9 डिग्री, फालौदी में 43.8 डिग्री, चुरू में 43.5 डिग्री, बीकानेर में 43.4 डिग्री और जयपुर में 43 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. महाराष्ट्र के अकोला और जलगांव में 43.7 डिग्री, मालेगांव में 43.2 डिग्री रहा. मध्य प्रदेश के रतलाम में 44.2 डिग्री और होशंगाबाद में 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
दिल्ली के 4 मौसम केंद्रों पर भी हीटवेव की स्थिति दर्ज की गई. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में 10 अप्रैल से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, जबकि गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 अप्रैल से राहत मिलने की संभावना है.
गुजरात के कांडला में 45.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










