
देश की छह हाईकोर्ट में 20 जजों की नियुक्ति, तेलंगाना को सबसे ज्यादा 10 जज मिले
AajTak
देश के 6 हाईकोर्ट में कुल 20 जजों की नियुक्ति की गई है. इस संबंध में गुरुवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है. सबसे ज्यादा 10 जज तेलंगाना हाईकोर्ट को मिले हैं.
सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिशों में से केंद्र सरकार ने देश के छह उच्च न्यायालयों में 14 जज और छह अतिरिक्त जजों की नियुक्ति की है. तेलंगाना को सबसे ज्यादा 10 जज मिले हैं जबकि दिल्ली हाईकोर्ट को 2 और इलाहाबाद हाईकोर्ट को 1 अतिरिक्त जज मिले हैं. दिल्ली हाईकोर्ट में जिला अदालतों से पूनम भांबा और स्वर्णकांता शर्मा को जज बनाकर योर ऑनर से प्रोमोट कर माई लेडीशिप बनाया गया है. वहीं, पटना हाई कोर्ट में वकील राजीव राय और हरीश कुमार को जज के रूप में नियुक्त कर सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिशों को कार्य रूप में परिणत किया गया है. तेलंगाना हाईकोर्ट में 10 जज नियुक्त किए गए हैं. इनमें से 5 वकील और 5 न्यायिक अधिकारी हैं. जम्मू कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में वकील राहुल भारती और मोक्षा खजुरिया काजमी को अतिरिक्त जज के तौर पर नियुक्त किया गया है. इनकी नियुक्ति दो वर्षों के लिए की गई है. दो वर्ष पूरे होने से पहले इनके कामकाज को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम हाई कोर्ट कोलेजियम की सिफारिश के आधार पर फैसला लेगा.
मद्रास हाईकोर्ट में भी 2 वकीलों को अतिरिक्त जज के तौर पर नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी की गई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारी उमेश चंद्र शर्मा को अतिरिक्त जज के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना राष्ट्रपति भवन से जारी हुई है.
ये भी पढ़ें

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










