
'देश एकजुट था लेकिन BJP ने सेना की बहादुरी का श्रेय लेने की कोशिश की', खड़गे ने साधा निशाना
AajTak
खड़गे ने कहा, 'हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की थी. मैं पहला व्यक्ति था जिसने पीएम मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया. दो बार बैठक बुलाई गई, लेकिन दोनों बार पीएम मोदी शामिल नहीं हुए. वे देश में ही मौजूद थे, फिर भी नहीं आए, जबकि कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी दलों के नेता इसमें शरीक हुए. विपक्षी नेताओं के साथ ऐसा व्यवहार देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा.'
कर्नाटक के रायचूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाज पूरा देश एकजुट होकर सेना के साथ खड़ा था. लेकिन बीजेपी ने सैनिकों की बहादुरी का श्रेय अपने सिर लेने की कोशिश की. विपक्ष ने कहा कि अगर बीजेपी ने सीमा पर जाकर किसी कैप्टन, कर्नल, लेफ्टिनेंट या जनरल की तरह जंग लड़ी होती तो हम उन्हें सलाम करते. लेकिन जिनका इसमें कोई योगदान नहीं था, वे खुद ही इसका श्रेय लेने लगे.'
'सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुई प्रधानमंत्री'
खड़गे ने कहा, 'हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की थी. मैं पहला व्यक्ति था जिसने पीएम मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया. दो बार बैठक बुलाई गई, लेकिन दोनों बार पीएम मोदी शामिल नहीं हुए. वे देश में ही मौजूद थे, फिर भी नहीं आए, जबकि कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी दलों के नेता इसमें शरीक हुए. विपक्षी नेताओं के साथ ऐसा व्यवहार देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा.'
पीएम मोदी पर साधा निशाना
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 'जब सीमा पर जवान लड़ रहे थे, तब पीएम मोदी बिहार में चुनाव प्रचार में व्यस्त थे. हम सब उस समय राष्ट्रीय हित में एकजुट थे, लेकिन मोदी जी को हर घटना में अपनी पार्टी का फायदा ही नजर आता है. हमारे लिए देश पहले है. न हमने कभी किसी से डरना सीखा, न कभी चुनौती से पीछे हटे.'
'इंदिरा गांधी ने पूरी दुनिया से लोहा लिया'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










