
देशभर में रोजगार मेला आज, प्रधानमंत्री मोदी 70 हजार नए भर्ती युवाओं को बांटेंगे ज्वाइनिंग लेटर्स
AajTak
Rozgar Mela: मंगलवार को देशभर में 43 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस पहल का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों में भी भर्तियां हो रही हैं.
Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करीब 70,000 नए भर्ती किए गए युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन युवाओं को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री ऑफिस ने इस बात की जानकारी दी है. PMO ने बताया, 'प्रधानमंत्री मोदी आज 13 जून को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे.'
नियुक्ति पत्र सरकार की रोजगार मेला पहल के तहत वितरित किए जाएंगे. मंगलवार को देशभर में 43 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस पहल का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों में भी भर्तियां हो रही हैं.
इन विभागों में होंगी भर्तियां देशभर से चुनी गई नई भर्तियां विभिन्न सरकारी विभागों में शामिल होंगी. इनमें वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखापरीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग और गृह मंत्रालय समेत अन्य विभाग शामिल हैं.
बयान में कहा गया है कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है. रोजगार मेला एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करने और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने की उम्मीद है.
कर्मयोगी पोर्टल पर कर सकते हैं रजिस्टर नए नियुक्त किए गए लोगों को कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल 'कर्मयोगी प्रारंभ' के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है. यहां 400 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम 'कहीं भी किसी भी उपकरण' सीखने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












