
देशभर के नामचीन साहित्यकार दिल्ली में जुटेंगे, पहली बार होगा “शब्द उत्सव”
AajTak
दिल्ली सरकार राजधानी में पहली बार तीन दिवसीय भव्य साहित्य उत्सव “शब्द उत्सव” का आयोजन करेगी, जो मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होगा. यह उत्सव कविता, कहानी, गीत, संगीत और विचार विमर्श समेत विविध कार्यक्रमों पर आधारित होगा, जिसमें देश के नामचीन साहित्यकार, कवि, लेखक और गायक भाग लेंगे.
दिल्ली सरकार ने राजधानी में साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक भव्य तीन दिवसीय साहित्य उत्सव “शब्द उत्सव” का आयोजन करने का निर्णय लिया है. इस उत्सव का आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया जाएगा. यह पहल साहित्य को प्रमुखता देने के साथ-साथ समाज को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
“शब्द उत्सव” केवल साहित्य तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसमें कविता, कहानी, गीत, संगीत और विचार विमर्श जैसे तमाम कार्यक्रम शामिल होंगे. इस आयोजन में देश के नामचीन साहित्यकार, कवि, लेखक, और प्रसिद्ध गायक हिस्सा लेंगे. दिल्ली सरकार चाहती है कि यह उत्सव साहित्य की विभिन्न विधाओं और भाषाओं को एक मंच पर लाए, जिससे देश की सांस्कृतिक विविधता उजागर हो सके.
इस साहित्य उत्सव का एक खास आकर्षण होगा Gen Z यानी नई पीढ़ी पर फोकस. इसके तहत युवाओं के लिए विशिष्ट सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें डिजिटल युग में साहित्य की भूमिका, सोशल मीडिया का प्रभाव तथा युवा लेखन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी. सरकार का उद्देश्य युवाओं को साहित्य से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है.
मंत्री कपिल मिश्रा ने क्या कहा?
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि दिल्ली सरकार, उसके कला और संस्कृति विभाग के सहयोग से सुरुचि प्रकाशन देश के सबसे बड़े साहित्य और सांस्कृतिक महोत्सव "दिल्ली शब्दोत्सव" का आयोजन करेगी. यह भव्य आयोजन 3 और 4 जनवरी को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में होगा.
मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि इस महोत्सव में 100 से अधिक प्रतिष्ठित वक्ता भाग लेंगे, जिनमें देश के गृहमंत्री अजीत डोवल, जाने-माने साहित्यकार सुनील अंबेकर, मनमोहन वैद्य और सचिदानंद जोशी जैसे प्रमुख हस्तियां शामिल हैं. इसके साथ ही 40 से ज्यादा नई पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महोत्सव का उद्घाटन करेंगी. इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा भी इस प्रतिष्ठित आयोजन में शामिल होंगे.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







