
देवर संग अफेयर में उठाया खौफनाक कदम... छोटे भाई ने युवक को मारा पत्थर, पत्नी ने कपड़े से घोंट दिया गला
AajTak
महाराष्ट्र के जालना जिले में पति की हत्या के मामले में एक महिला और उसके देवर को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के बीच अवैध संबंध थे और पति इनके रास्ते की बाधा बन चुका था. करीब एक महीने से लापता चल रहे परमेश्वर तायडे का शव एक जलाशय से बरामद होने के बाद पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की, तो हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ.
महाराष्ट्र के जालना जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. यह घटना बदनापुर तहसील के सोमथाना गांव की है, जहां पुलिस ने एक महीने से लापता चल रहे परमेश्वर तायडे की मौत का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस हत्या के आरोप में मृतक की 25 साल की पत्नी मनीषा तायडे और उसके 28 साल के देवर ध्यानेश्वर तायडे को गिरफ्तार कर लिया है.
बदनापुर पुलिस थाने के निरीक्षक एम. टी. सुरवसे के अनुसार, परमेश्वर तायडे लगभग एक महीने पहले रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था. उसकी पत्नी मनीषा ने खुद थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और कुछ दिनों तक लोगों के सामने पति की तलाश का नाटक भी करती रही. लेकिन बुधवार को जब परमेश्वर का शव एक तालाब से संदिग्ध हालात में मिला, तो पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी.
पूछताछ के दौरान परिवार के सदस्यों के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे थे, जिससे पुलिस का शक गहरा गया. जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मनीषा और उसके देवर ध्यानेश्वर के बीच अवैध संबंध थे. परमेश्वर इस रिश्ते का विरोध करता था और यह दोनों के लिए परेशानी बन गया था.
पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर की रात ध्यानेश्वर ने परमेश्वर पर पत्थर से हमला किया, जबकि मनीषा ने गले में कपड़ा बांधकर उसकी जान ले ली. हत्या के बाद दोनों ने शव को पॉलीथिन में लपेटकर उस पर पत्थर बांध दिए और उसे नजदीकी जलाशय में फेंक दिया, ताकि किसी को हत्या का शक न हो. करीब एक महीने बाद शव ऊपर आ गया और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.
पत्नी और भाई के हाथों मौत के घाट उतारा गया परमेश्वर अपने दो बच्चों और पिता को पीछे छोड़ गया है. इस जघन्य अपराध ने पूरे गांव में आक्रोश और हैरानी का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस दोनों आरोपियों से और पूछताछ कर रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











