
देखिए इराक के मॉल में लगी भयावह आग के वीडियो, जहां 61 लोग जिंदा जल गए!
AajTak
इराक में एक मॉल रात भर जलता रहा. इस भीषण आग में 61 लोग जिंदा जल गए. इस घटना से जुड़े कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
इराक के एक मॉल में भीषण आग लगने से 61 लोग जिंदा जल गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें 5 मंजिला एक इमारत पूरी तरह से आग के जद में दिखाई दे रही है. यह मंजर इतना खौफनाक है कि देखकर ही कलेजा कांप जाए. बताया जाता है कि रातभर मॉल जलता रहा.
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इराक के वासित प्रांत के अल-कुट शहर में स्थित 5 मंजिला मॉल में भीषण आग लगने की वजह से अफरा-तफरी का मच गई. किसी तरह 45 लोगों को आग की लपटों के बीच से निकाला जा सका.
मॉल से रात भर निकलती दिखीं आग की लपटें सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. बताया जाता है कि मॉल से निकलती आग की लपटें रात भर दिखाई देती रही. इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे. एक हफ्ते पहले ही खुले इस मॉल में एक रेस्टोरेंट और सुपरमार्केट था.
इमारत में रेस्टोरेंट और हाइपरमार्केट होने की वजह से थी काफी भीड़ वासित प्रांत के गवर्नर मोहम्मद अल-मायाही ने बताया कि आग हाइपरमार्केट और रेस्टोरेंट दोनों में लगी थी. उन्होंने बताया कि कई परिवार वहां खाना खा रहे थे और खरीदारी कर रहे थे.हम पर एक त्रासदी और विपत्ति आ पड़ी है. हमने इमारत और मॉल के मालिक के खिलाफ मुकदमा दायर किया है
61 लोग आग में जिंदा जल गए इराक के गृह मंत्रालय के अनुसार, पूर्वी इराक के कुट शहर में एक हाइपरमार्केट में लगी भीषण आग में कम से कम 61 लोग मारे गए हैं और कई अन्य लापता हैं. मॉल में लगी आग में 14 जले हुए शव मिले हैं और नागरिक सुरक्षा टीमों ने इमारत के अंदर से 45 लोगों को बचाया है.
शव को पहचानना हो गया मुश्किल इससे पहले, शहर के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया था कि हमने 59 पीड़ितों की सूची तैयार की है जिनकी पहचान हो चुकी है, लेकिन एक शव इतनी बुरी तरह से जला हुआ था कि उसकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












