
'दूसरों की सेहत से खिलवाड़...', पटाखों पर बैन का पालन नहीं करने पर नाराज सुप्रीम कोर्ट
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों और एजेंसियों को ग्रीन पटाखों पर पहले के आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है. जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस एएस बोपन्ना की खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा कि अदालती आदेशों का उल्लंघन करने पर राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख सहित शीर्ष अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा.
दिवाली नजदीक है. देश भर में कई राज्यों में इस बार भी पटाखों पर बैन लगा हुआ है. शुक्रवार को अवैध पटाखों और बैन किये गए कैमिकल पटाखों पर पाबंदी को लेकर जारी आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एजेंसियों में या तो इच्छा की कमी है या उन्होंने लोगों की मनमानी और दूसरों की सेहत से खिलवाड़ पर अपनी आंखें बंद कर रखी हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











