
दूसरों का थूक खरीदकर खाता है ये शख्स... इतना खरीदा कि कर्ज में डूब गया
AajTak
कुछ आदतें भी बड़ी अजीब होती हैं, जिनके बारे में सुनकर लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर किसी को ऐसी लत कैसे लग सकती है. अपनी आदत से मजबूर एक शख्स ने अपने ऐसे ही विचित्र लत का खुलासा किया, जिसे सुनकर दिमाग झन्ना जाए. क्योंकि उसे दूसरे के थूक खाने की अजीबोगरीब आदत थी.
अमेरिका के इस शख्स ने बताया कि उसे अजनबी लोगों का थूक खरीदकर खाने की लत है. इस वजह से उसके ऊपर काफी कर्ज भी हो गया है. अब वह अपनी इस घिनौनी और विचित्र आदत से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहा है. उसने बताया कि वह हर महीने थूक खरीदने पर सैकड़ों डॉलर खर्च कर देता है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अदर पीपल्स लाइव्स' यूट्यूब चैनल के पॉडकास्ट पर अपनी पहचान छिपाते हुए एक शख्स ने बताया कि किशोरावस्था में गंदे कंटेंट देखने के साथ-साथ उसे दूसरे पुरुषों के लार के प्रति आकर्षण महसूस होने लगा था. इसके बाद उसे लोगों के थूक खाने की आदत हो गई.
ऑनलाइन मिलती है थूक की शीशी शख्स ने बताया कि इसमें मेरा हर महीने कुछ सौ डॉलर खर्च हो जाते हैं. इस आदत को पूरा करने के लिए उसने बैंक से कर्ज भी लिया था, क्योंकि थूक की एक बोतल ऑनलाइन 150 डॉलर (110 पाउंड) तक में बिकती है.इस शख्स ने बताया कि लोग आमतौर पर अपनी थूक एक छोटी शीशी में रखते हैं और उसे ऑनलाइन बेचते हैं. कुछ लोग दो शीशी के लिए 25 या 35 डॉलर लेते हैं. वहीं कुछ लोग 50 से 100 डॉलर तक लेते हैं. मुझे लगता है कि मैंने सबसे ज़्यादा एक बोतल थूक के लिए 150 डॉलर दिए हैं.
यह भी पढ़ें: खाना खाते वक्त चम्मच भी निगल गई महिला, डॉक्टर्स ने बिना सर्जरी ऐसे निकाला
थूकने खरीदने के अलावा, उस व्यक्ति ने कहा कि वह इस्तेमाल किए गया अंडरवियर और मोजे जैसी चीजें भी खरीदता है. इससे उसका अलग अनुभव और पैसा खर्च करने का रोमांच दोनों ही बढ़ जाते हैं.
थूक का ऐसे इस्तेमाल करता है शख्स जब उससे पूछा गया कि वह थूक का इस्तेमाल कैसे करते हैं, तो उन्होंने कहा कि मैं कोई फिल्म या वीडियो देखते हुए इसे कहानी को महसूस करने के मुताबिक इस्तेमाल करता हूं.कभी थोड़ा सा थूक मास्क पर लगाता हूं या थोड़ा सा अपने चेहरे पर लगाता हूं. फिल्म की जैसी कहानी होती है थूक का वैसे ही इस्तेमाल करता हूं. मैं कभी-कभी इसे पी भी जाता हूं, लेकिन ऐसा मैं अक्सर नहीं करता.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










