
दूसरे धर्म में शादी... हाई कोर्ट ने लड़के को दिलवाई सुरक्षा, लड़की को 12 नवंबर तक महिला संरक्षण गृह भेजा
AajTak
MP हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पुलिस की एक टीम लड़की को उस स्थान पर ले जाएगी, जहां वह रह रही है और उसे अपना सारा सामान इकट्ठा करने की अनुमति देगी. इसके बाद उसे एक संस्थान में ले जाया जाएगा, जहां उसे आश्रय, भोजन और सोने के लिए सुरक्षित स्थान प्रदान किया जाएगा.
जबलपुर में हिंदू लड़की से शादी करना चाह रहे मुस्लिम लड़के को सुरक्षा दी जाएगी. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एसपी को इसको लेकर आदेश दिया है. इससे पहले तेलंगाना के BJP विधायक टी राजा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से दखल देने और जबलपुर में होने जा रही इस शादी को रोकने के लिए कहा था.
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो संदेश में विधायक राजा को यह कहते हुए सुना गया कि मुख्यमंत्री यादव और मध्यप्रदेश पुलिस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि 'लव जिहाद' विवाह न हो.
प्रेमी जोड़ी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विशाल धगत ने कहा, याचिकाकर्ताओं को अदालत में बुलाया गया दोनों के बयान चैंबर में दर्ज किए गए, क्योंकि उनके रिश्तेदार अदालत की कार्रवाई में व्यवधान डाल सकते थे. दोनों पिछले एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं और शादी करना चाहते हैं. उनका कहना है कि उन्हें पुलिस सुरक्षा दी जाए, अन्यथा लड़की को उनके परिवार के सदस्य अगवा कर सकते हैं.
हाईकोर्ट ने कहा, चूंकि हमले में दोनों के चोटिल होने की प्रबल संभावना है, इसलिए जबलपुर के एसपी को पुलिस सुरक्षा देने का निर्देश दिया जाता है.
जस्टिस ने कहा कि पुलिस की एक टीम लड़की को उस स्थान पर ले जाएगी, जहां वह रह रही है और उसे अपना सारा सामान इकट्ठा करने की अनुमति देगी. इसके बाद उसे एक संस्थान में ले जाया जाएगा, जहां उसे आश्रय, भोजन और सोने के लिए सुरक्षित स्थान प्रदान किया जाएगा.
अदालत ने कहा कि लड़की 11 नवंबर तक वहां रहेगी और उससे परिवार के सदस्य या मुस्लिम व्यक्ति संपर्क नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि लड़की इस अवधि के दौरान शादी करने के अपने फैसले के बारे में सोचने के लिए आजाद है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









