
दूसरी क्लास में पढ़ने वाली ऋत्विका श्री ने फतह किया माउंट किलिमंजारो, रच दिया ये इतिहास
AajTak
माउंट किलिमंजारो को फतह करते वक्त ऋत्विका के पिता गाइड के तौर पर उनके साथ मौजूद रहे. ऋत्विका समुद्र स्तर से 5,681 मीटर की ऊंचाई पर गिलमैन्स प्वाइंट तक चढ़ाई की. ऋत्विका के पिता क्रिकेट कोच और स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर भी हैं.
आंध्र प्रदेश के ग्रामीण इलाके की 9 साल की एक लड़की ने अनोखी उपलब्धि अपने नाम की है. दूसरी क्लास में पढ़ने वाली इस लड़की ने तंजानिया में माउंट किलिमंजारो को फतह किया है. ये अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है. Congratulations to Ritwika Sree of Ananthapur for becoming the world’s second youngest& Asia’s youngest girl to scale Mt Kilimanjaro. You have grabbed the opportunities despite many odds.Keep inspiring@ysjagan #APGovtSupports#AndhraPradeshCM#PowerofGirlChild pic.twitter.com/Xu8LZw8OVz अनंतपुर की रहने वाली ऋत्विका श्री ये उपलब्धि हासिल करने वाली एशिया की सबसे छोटी उम्र वाली लड़की बन गई हैं. दुनिया में सबसे छोटी उम्र में ये उपलब्धि हासिल करने में ऋत्विका दूसरे नंबर पर हैं.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












