
दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लेने से पहले किया ऐसा काम, मुरीद हुए शादी में पहुंचे तमाम मेहमान
AajTak
एक तरफ जहां शादी की तैयारियां चल रही थी वहीं दूसरी तरफ रक्तदान शिविर का आयोजन हो रहा था. इसके लिए जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक की टीम शादी समारोह में पहुंची थी. सबसे पहले अजीत और प्रियंका ने अपना रक्तदान किया. इसके बाद वर-वधू पक्ष की तरफ से शादी समारोह में शामिल होने आए तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने इस अनोखे ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान किया.
आपने शादी समारोह के दौरान खूब तड़क-भड़क देखी होगी और बेहद सादगी के साथ भी हुई शादियों के गवाह बने होंगे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी दूल्हा-दुल्हन की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे.
पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक ऐसी शादी हुई जहां पर फेरे लेने से पहले न सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ने ब्लड डोनेट किया बल्कि शादी में शामिल होने आए वर-वधू पक्ष के दर्जनों लोगों ने रक्तदान में हिस्सा लिया.
पहली नजर में इस तस्वीर को देखकर आपको लगेगा कि शादी समारोह में कहीं दूल्हा-दुल्हन की तबीयत तो खराब नहीं हो गई है लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है. दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं और फेरे लेने से पहले रक्तदान कर रहे हैं.
दरअसल दूल्हे का नाम अजीत सोनी है और उनकी शादी प्रियंका गुप्ता नाम की युवती से हुई. अजीत चंदौली के ही रहने वाले हैं जबकि प्रियंका गुप्ता चंदौली जिले की सकलडीहा की रहने वाली हैं. ये दोनों जन सहयोग संस्था नाम के एक एनजीओ में अधिकारी हैं.
चंदौली और आसपास के जिलों में गरीबों और बीमार लोगों के लिए ये एनजीओ काम करती है. संस्था के सदस्य खुद रक्तदान भी करते हैं और समय-समय पर सामूहिक रूप से ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन करवाते हैं.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.










