
दुश्मन से बदला, हर तरफ से नाकाबंदी... हमास के अटैक के बाद इजरायल का एक्शन प्लान, नेतन्याहू ने कही ये 3 बातें
AajTak
हमास के हमले के बाद इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने सबसे पहले युद्ध का ऐलान किया. फिर कैबिनेट की बैठक बुलाई. इसमें तीन एक्शन प्लान पर फैसला हुआ है. नेतन्याहू ने कहा कि आज सुबह से इजराइल युद्ध के हालात हैं. हमारा पहला उद्देश्य हमारे क्षेत्र में घुसपैठ करने वाली शत्रुतापूर्ण ताकतों को हटाना और उन समुदायों के लिए सुरक्षा और शांति बहाल करना है जिन पर हमला किया गया है.
इजरायल और हमास के बीच दशकों पुरानी अदावत का जख्म भरने की बजाय हरा होता जा रहा है. फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने आज सुबह इजराइल पर एक के बाद एक 5 हजार रॉकेट दागे. ये सभी हमले महज 20 मिनट में हुए. इस हमले में 40 लोगों की मौत हो गई है. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि हमास के हमले के बाद इजरायली की जवाबी कार्रवाई में गाजा में 198 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1,610 घायल हो गए.
हमास के हमले के बाद इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने सबसे पहले युद्ध का ऐलान किया. फिर कैबिनेट की बैठक बुलाई. इसमें तीन एक्शन प्लान पर फैसला हुआ है. नेतन्याहू ने कहा कि आज सुबह से इजराइल युद्ध के हालात हैं. हमारा पहला उद्देश्य हमारे क्षेत्र में घुसपैठ करने वाली शत्रुतापूर्ण ताकतों को हटाना और उन समुदायों के लिए सुरक्षा और शांति बहाल करना है जिन पर हमला किया गया है.
कैबिनेट की बैठक के बाद नेतन्याहू ने कहा कि हमारा दूसरा मकसद गाजा पट्टी के भीतर दुश्मन से भारी कीमत वसूलना है और तीसरा मकसद सभी मोर्चों को मजबूत करना है, ताकि कोई गलती से भी इस युद्ध में शामिल न हो जाए. नेतन्याहू ने कहा कि हम युद्ध में हैं. ऐसे में सभी को संयमित रहने की जरूरत है. मैं अपने हाई टारगेट यानी युद्ध में जीत हासिल करने के लिए इजराइल के सभी नागरिकों से एकजुट होने का आह्वान करता हूं.
इज़राइल के खिलाफ इस्लामी समूह हमास द्वारा किए गए हमले के बाद गाजा में फिलिस्तीनियों का समर्थन करने के लिए जॉर्डन के दर्जनों लोग अम्मान में अल कलौटी मस्जिद के बाहर एकत्र हुए. वहीं ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के एक सलाहकार ने इजराइल पर बड़ा हमला करने के लिए फिलिस्तीनी लड़ाकों को बधाई दी. याह्या रहीम सफ़वी के हवाले से कहा गया है कि हम फ़िलिस्तीनी लड़ाकों को बधाई देते हैं. हम फ़िलिस्तीन और येरुशलम की आज़ादी तक फ़िलिस्तीनी लड़ाकों के साथ खड़े रहेंगे. इजरायली मीडिया ने दक्षिणी इजरायल के कस्बों में फिलिस्तीनी लड़ाकों और सुरक्षा बलों के बीच लड़ाई के बारे में बताया. इजरायल और हमास के बीच 2021 में 10 दिन तक जंग हुई थी.
उधर, इजरायल डिफेंस एंड सिक्योरिटी फोरम के सलाहकार और पीएम ऑफिस में पूर्व इजरायली सरकारी अधिकारी डैनियल सीमैन ने कहा कि हम अपने जीवन के लिए लड़ रहे हैं... हमें इसे समाप्त करना होगा और हमने किया है. हमास ने आज बहुत बड़ी गलती कर दी. इजराइल द्वारा खुद को नियंत्रित करने में वर्षों लग गए और इसे कमज़ोर होने की गलती मान लिया.
NATO प्रवक्ता ने कहा कि हम NATO के सहयोगी देश इजरायल के खिलाफ हमास द्वारा आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करते हैं. हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. आतंकवाद स्वतंत्र समाजों के लिए एक बुनियादी ख़तरा है और इज़राइल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






