
दुश्मनी को भूला भारत, बिना पैसों के पाकिस्तानी लड़की को भारतीय दिल देकर बचा ली उसकी जान
AajTak
भारत ने पाकिस्तान से तमाम कड़वाहटों को भूलकर कराची की रहने वाली एक युवती की जान बचाई है. दरअसल पाकिस्तान में हर्ट ट्रांसप्लांट की सुविधा नहीं होने और पैसों की कमी के बाद भी आयशा को नई जिंदगी दी है. दिल्ली के एक डोनर की मदद से उसका हर्ट ट्रांसप्लांट किया गया है. इसके बाद आयशा और उसकी मां ने डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया.
भारत और पाकिस्तान के बीच भले हीं टेंशन जारी है लेकिन बात जब मानवता की भलाई की आती है तो देश तमाम कड़वाहटों और दूरियों को पीछे छोड़ देता है. इसकी ताजा मिसाल पाकिस्तान की 19 साल की वो लड़की है जिसे भारत आने के बाद नई जिंदगी मिली है.
दरअसल चेन्नई के एक अस्पताल में पाकिस्तानी युवती आयशा रशन की सफल हर्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई है. कराची की रहने वाली आयशा रशन की चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर में हृदय प्रत्यारोपण सर्जरी हुई है जिसके बाद अब वो अपने देश लौटने के लिए तैयार है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक एक उपयुक्त ब्रेन-डेड डोनर उपलब्ध होने के बाद, 31 जनवरी, 2024 को उसका हर्ट ट्रांसप्लांट किया गया जिसके बाद उसे इस महीने अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इंस्टीट्यूट ऑफ हार्ट एंड लंग ट्रांसप्लांट एंड मैकेनिकल सर्कुलेटरी सपोर्ट के अध्यक्ष और कार्डिएक साइंसेज निदेशक डॉ के आर बालाकृष्णन ने कहा कि आयशा पहली बार 2019 में उनके पास आई थी जब वह 14 साल की थी. उसका हर्ट बहुती ही गंभीर बिमारी से ग्रसित था और खराब स्थिति में था.
डॉक्टर ने कहा, 'वह बहुत बीमार हो गई थी और उसे कार्डियक अरेस्ट आ गया था. उस वक्त सीपीआर देकर किसी तरह उसकी जान बचाई गई और जीवित रखने के लिए ईसीएमओ नामक मशीन पर रखा गया, फिर हमने उस समय एक कृत्रिम हृदय पंप लगाया और वो ठीक होकर अपने देश वापस चली गई.
उन्होंने कहा"अगले कुछ सालों में, वह फिर से बीमार हो गई क्योंकि उसका एक वाल्व लीक होने लगा और उसके हृदय के दाहिने हिस्से में गंभीर समस्या आ गई. उसे संक्रमण हो गया और पाकिस्तान में उसका इलाज करना बहुत मुश्किल हो गया. डॉक्टर बालाकृष्णन ने कहा कि उनके लिए भारत का वीजा हासिल करना बहुत मुश्किल था.
ऑपरेशन के लिए भारत में ही पैसों की हुई व्यवस्था

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










