दुल्हन की विदाई पर छलके दूल्हे के आंसू, लोगों ने कहा- यही है सच्चा प्यार
AajTak
शादी हर इंसान की जिंदगी का एक ऐसा खूबसूरत पल होता है, जो हमेशा के लिए यादों में बस जाता है। इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई इमोशनल वीडियो वायरल हो रहे हैं. कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की मस्ती और नोकझोंक दिखती है तो कुछ में विदाई के दौरान छलकते आंसू लोगों को भावुक कर देते हैं.

हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विदाई के दौरान दूल्हा अपने आंसू नहीं रोक पाता. यह खास पल कैमरे में कैद हो गया और अब यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है.
वायरल वीडियो का असर इंस्टाग्राम हैंडल 'socialshadi' पर शेयर किए गए इस वीडियो को 1.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. विदाई के इस खास पल में दुल्हन के आंसुओं को देखकर दूल्हा भी अपने आंसू नहीं रोक पाया. पोस्ट के कैप्शन ने इस पल को बखूबी बयां किया-'जब वह आपकी विदाई पर रोता है, तो समझें कि आपने सही जीवनसाथी चुना है.'
देखें वायरल वीडियो
लोगों की भावुक प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर कई यूजर्स ने अपने अनुभव शेयर किए. एक यूजर ने लिखा, 'सच्चा प्यार यही होता है. इसे देखकर मेरी आंखें भी नम हो गईं.' दूसरे ने कहा, 'आप उसकी आंखों में सच्चा प्यार देख सकते हैं. यह पल अनमोल है.'

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.