
दुलारचंद यादव मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह को किया गिरफ्तार
AajTak
मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने पूर्व विधायक और एनडीए उम्मीदवार अनंत सिंह को बाढ़ के कारगिल मार्केट से गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले उनके सरेंडर की संभावना जताई जा रही थी और इसी सूचना पर एसएसपी की टीम उनके घर पहुंची थी.
मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना पुलिस ने पूर्व विधायक और एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पटना एसएसपी की टीम बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट पहुंची, जहां से अनंत सिंह को हिरासत में लिया गया. पुलिस उन्हें बाढ़ से पटना लेकर पहुंची है.
इससे पहले जानकारी आई थी कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में आरोपी बनाए गए अनंत सिंह जल्द पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं. इसी सूचना के बाद पटना एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम अनंत सिंह के घर पहुंची थी.
पुलिस ने क्या कहा?
पटना के एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने बताया कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में शुरुआती जांच के बाद जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उनके साथ दो सहयोगी- मणिकांत ठाकुर और रणजीत राम- को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर को मोकामा के तारतर इलाके में दो पक्षों में भिड़ंत हुई थी, जिसके बाद दुलारचंद यादव का शव बरामद हुआ. दोनों पक्षों ने एफआईआर दर्ज कराई थी.
एसएसपी ने कहा कि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि घटना के समय अनंत सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर मौजूद थे और आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट और गोली लगने के निशान मिले हैं, जो हत्या की पुष्टि करते हैं. पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. अनंत सिंह को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है और तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: मोकामा में अनंत सिंह बनाम वीणा देवी... बाहुबल, धनबल और भूमिहार समीकरण की जंग

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








