
'दुर्गा पूजा में रोड ब्लॉक ना होने पाएं,' ममता बनर्जी का मंत्री को निर्देश
AajTak
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सड़कों को अवरुद्ध नहीं करने की चेतावनी दी. सीएम बनर्जी का ये बयान इसलिए प्रासंगिक है, क्योंकि पिछले साल बिधाननगर के विधायक ने दुनिया की सबसे ऊंचा दुर्गा पूजा पंडाल बनाने का दावा किया था. हालांकि, बाद में इसे बंद कर दिया गया था. स्थानीय लोगों ने भीड़ इकट्ठी होने के अलावा लेजर शो की वजह से ध्यान भंग होने की शिकायत की थी.
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा और उत्सव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को साफ निर्देश दिए हैं. ममता ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान कोई सड़क अवरुद्ध नहीं होनी चाहिए. सड़क ब्लॉक होने से लोगों को परेशानी होती है. सड़कों पर जगह बनाए रखनी चाहिए, ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत ना हो. इस संबंध में ममता ने राज्य सरकार में मंत्री सुजीत बोस और नेताओं को निर्देश दिए हैं. सीएम ने आज श्रीभूमि में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. इसके साथ ही सालों से बंद ताला ब्रिज का भी उद्घाटन किया.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सड़कों को अवरुद्ध नहीं करने की चेतावनी दी. सीएम बनर्जी का ये बयान इसलिए प्रासंगिक है, क्योंकि पिछले साल बिधाननगर के विधायक ने दुनिया की सबसे ऊंचा दुर्गा पूजा पंडाल बनाने का दावा किया था. हालांकि, बाद में इसे बंद कर दिया गया था. स्थानीय लोगों ने भीड़ इकट्ठी होने के अलावा लेजर शो की वजह से ध्यान भंग होने की शिकायत की थी.
रोड जाम से लोगों को निकलने में होती है दिक्कत
गुरुवार को ममता बनर्जी ने कहा- 'मैं सुजीत (बाबू) से अनुरोध करूंगी कि कृपया सुनिश्चित करें कि सड़कें अवरुद्ध ना होने पाएं. रोड जाम की वजह से लोगों की फ्लाइट छूट जाती है या लोग सड़क से आगे नहीं निकल पाते हैं. गौरव शर्मा यहां नए आयुक्त हैं. गौरव, अगर ऐसा कुछ होता है तो मुझे तुरंत बताएं और जो कुछ भी जरूरी होगा, वह मैं कदम उठाऊंगी.
अगर कहीं दुर्घटना होती है तो मेरी...
ममता ने कहा कि 'लाखों लोग इस पूजा को देखने के लिए यहां आते हैं, इसलिए जब आप एक मंत्री हैं तो आपको आम लोगों को भी देखना होगा. ये आपका कर्तव्य है. मैं दुर्गा पूजा के दौरान बहुत अपडेट रहती हूं. जब लोग सड़कों पर घूमते हैं तो मैं उनकी चौकीदार बन जाती हूं. मैं हर जगह का अपडेट रखती हूं और कहां क्या हो रहा है, इसका मैं हर पल अपडेट लूंगी. अगर कोई दुर्घटना होती है तो मेरी भाषा आपके (बाबू) के प्रति बदल जाएगी.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







