
'दुम दबाकर सीजफायर की भीख मांगने दौड़ा था पाकिस्तान', अमेरिका के पूर्व रक्षा अधिकारी का बड़ा बयान
AajTak
रुबिन ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, 'इस चार दिन की लड़ाई में पाकिस्तान की हालत एक डरे हुए कुत्ते जैसी हो गई जो दुम दबाकर सीजफायर की भीख मांगने दौड़ा. पाकिस्तान इस हार को अब किसी भी तरीके से छिपा नहीं सकता.उसने बुरी तरह से हार मानी है.'
अमेरिका के पूर्व पेंटागन अधिकारी और अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ फेलो माइकल रुबिन ने कहा है कि भारत द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान को कूटनीतिक और सैन्य मोर्चे पर करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. उन्होंने ANI को दिए साक्षात्कार में पाकिस्तान की भूमिका पर करारा प्रहार किया और भारत की सैन्य कार्रवाई की जमकर प्रशंसा की.
रुबिन ने कहा कि भारत ने पाहलगाम आतंकी हमले के बाद जिस त्वरित और सटीक ढंग से आतंकियों के ठिकानों पर प्रहार किए, उसने वैश्विक ध्यान पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क की ओर मोड़ दिया और पाकिस्तान की वर्षों पुरानी झूठी छवि को उजागर कर दिया.
भारत की निर्णायक जीत रुबिन ने कहा, 'भारत ने इस टकराव में सैन्य और कूटनीतिक दोनों ही स्तरों पर पाकिस्तान को पछाड़ दिया. भारत की कूटनीतिक जीत का सबसे बड़ा कारण यह है कि अब सारी वैश्विक नजरें पाकिस्तान की आतंकवाद को दी जा रही शह पर टिक गई हैं.'
यह भी पढ़ें: 'चार दिनों के संघर्ष में भारत रहा हावी, पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान' न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
उन्होंने बताया कि 7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए. इसके बाद पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई करने की कोशिश की, लेकिन भारत ने न केवल उसका जवाब दिया, बल्कि कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और एयरबेस को भी निशाना बनाया.
पाकिस्तान की पोल खुली रुबिन ने कहा, 'पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के बीच के रिश्तों को इस ऑपरेशन ने पूरी दुनिया के सामने उजागर कर दिया. जब पाकिस्तानी सेना के अधिकारी वर्दी में आकर आतंकियों के जनाजे में शामिल होते हैं, तो यह फर्क ही खत्म हो जाता है कि कौन आतंकी है और कौन फौजी.'

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.






