
दुबई से मंगलुरु आ रही फ्लाइट में यात्री ने की बदतमीजी, विमान से कूदने की भी दी धमकी
AajTak
आरोप है कि शख्स ने विमान से कूदने की भी धमकी दी. एयर इंडिया एक्सप्रेस के सुरक्षा समन्वयक सिद्धार्थ दास ने यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद विमान के मंगलुरु में लैंड हो जाने पर एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने शख्स को पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया.
दुबई से मंगलुरु आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में क्रू के साथ बदतमीजी करने के आरोप में केरल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इतना ही नहीं, आरोप है कि शख्स ने विमान से कूदने की भी धमकी दी. एयर इंडिया एक्सप्रेस के सुरक्षा समन्वयक सिद्धार्थ दास ने यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद विमान के मंगलुरु में लैंड हो जाने पर एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने शख्स को पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ''यात्री की हरकतों से अन्य लोग खतरे में पड़ गए क्योंकि उसने विमान से समुद्र में कूदने की धमकी दी थी.' संबंधित व्यक्ति की पहचान केरल के कन्नूर के मुहम्मद बीसी के रूप में की गई है, जो 8 मई को दुबई से मंगलुरु के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में यात्रा कर रहा था. उसने कथित तौर पर गलत व्यवहार किया, उड़ान के दौरान गड़बड़ी पैदा की, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई."
अधिकारी ने बताया, "मंगलुरु में विमान के उतरने के बाद एय़रपोर्ट की सिक्योरिटी ने उसे पकड़ लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए औपचारिक शिकायत के साथ बाजपे पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया. इसके बाद मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के खिलाफ बाजपे पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 336 के तहत केस दर्ज किया गया है."

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








