
'दुबई में किसने कैश में दिया 5500 डॉलर का होटल बिल...', निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर फिर लगाए आरोप
AajTak
TMC सांसद का नाम लिए बिना भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पूछा कि दुबई में होटल के रुकने का बिल 5500 डॉलर कैस किसने जमा किया? साथ ही उन्होंने पूछा कि पैसा भारत से चेक के माध्यम से गया? या दुबई में हवाला से गया?
कैश फॉर क्वेरी मामले में घिरीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर अब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने फिर आरोप लगाए हैं. TMC सांसद का नाम लिए बिना उन्होंने पूछा कि दुबई में होटल के रुकने का बिल 5500 डॉलर कैस किसने जमा किया? साथ ही उन्होंने पूछा कि पैसा भारत से चेक के माध्यम से गया? या दुबई में हवाला से गया?
इसके आगे भाजपा सांसद ने महुआ मोइत्रा को टारगेट करते हुए पूछा कि क्या ये पैसा मेल आई डी खरीदने वाले व्यापारी ने दिया? सोशल मीडिया पोस्ट X पर पोस्ट करते हुए भाजपा सांसद ने ED और इनकम टैक्स को भी टैग किया.
बढ़ती नजर आ रहीं महुआ की मुश्किलें
आपको बताते चलें कि कैश फॉर क्वेरी मामले में TMC सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. सीबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शनिवार को सीबीआई के सूत्रों ने आजतक/इंडिया टुडे को बताया था कि हमने लोकपाल के आदेश पर जांच शुरू कर दी है. हमने अभी तक महुआ मोइत्रा के खिलाफ प्रारंभिक जांच या एफआईआर दर्ज नहीं की है. इसके बाद माना जा रहा है कि सीबीआई महुआ से केस संबंधित पूछताछ कर सकती है.
निशिकांत दुबे की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
दरअसल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत के आधार पर मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू की गई है. उन्होंने टीएमसी नेता पर संसद में सवाल पूछने के लिए एक व्यवसायी से रिश्वत लेने का आरोप लगाया था. उन्होंने हाल ही में बताया था कि लोकपाल ने 8 नवंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा को दांव पर लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लिए आरोपी महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










