
दुबई के शेख से लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप तक... वर्ल्ड लीडर्स ने दी दिवाली की बधाई
AajTak
दिवाली के अवसर पर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, ब्रिटेन, पाकिस्तान, इजरायल और यूरोपीय संघ के नेताओं ने भारत और दुनिया भर के लोगों को शुभकामनाएं दीं. विश्वभर से आए संदेशों ने आशा, एकता और प्रकाश की विजय जैसे सार्वभौमिक मूल्यों को पेश किया, वहीं कई दूतावासों ने दिल्ली में उत्सव मनाया.
दिवाली का त्योहार दुनियाभर में उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर कई देशों के नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए रोशनी के इस पर्व को आशा, नवीनीकरण और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक बताया. अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर के नेताओं ने आज अपने संदेशों में कहा कि दिवाली शांति और एकता को बढ़ावा देती है और यह विभिन्न संस्कृतियों के बीच सौहार्द का सेतु है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संदेश में कहा, "मैं हर उस अमेरिकी को शुभकामनाएं देता हूं जो इस त्योहार को मनाता है. यह समय हमें आशा, शांति और प्रकाश का संदेश देता है."
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एनथनी अल्बानेज ने कहा, "दीवाली का यह त्योहार आपको आशा और उजाले के साथ जीवन में सफलता और खुशियों का संचार करे." वहीं यूएई के शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं, और कहा, "यह त्योहार शांति, सुरक्षा और समृद्धि लेकर आए."
इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा, “मेरे मित्र नरेंद्र मोदी और भारत की जनता को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! यह त्योहार आपके महान देश के लिए आशा, शांति और समृद्धि लेकर आए. भारत और इजरायल नवाचार, मित्रता, रक्षा और उज्जवल भविष्य के साझीदार हैं.”
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिवाली पर अपने हालिया भारत दौरे को याद करते हुए कहा कि उन्होंने मुंबई में एक दिया जलाया था जो भक्ति और नवीकृत संबंधों का प्रतीक है. सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, "ब्रिटेन में रहने वाले सभी हिंदू, जैन और सिख समुदायों को दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं… आइए ऐसा ब्रिटेन बनाएं जहां हर कोई आशा के साथ आगे देख सके." उन्होंने 9 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिंदी में भी शुभकामनाएं दी थीं.
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने अपने संदेश में लिखा, "प्रकाश सदा विजयी रहे." वहीं, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने रेडियो पाकिस्तान के माध्यम से कहा कि दीवाली अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है और देश अपने संविधान में सभी नागरिकों को समान अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता देने के प्रति प्रतिबद्ध है.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








