
'दुनिया मुझे फिर से पसंद...', गाजा पर घोषणा के तुरंत बाद नेतन्याहू ने ट्रंप से कह दी ऐसी बात
AajTak
ट्रंप के पीस प्लान पर हमास और इजरायल की सहमति के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायली पीएम नेतन्याहू से बात की. नेतन्याहू ने ट्रंप को फोन कर अपनी खुशी जाहिर की. गाजा में हो रही मौतों के लिए नेतन्याहू की अंतरराष्ट्रीय आलोचना हो रही थी. सीजफायर की खबर से नेतन्याहू खुश है कि उनकी आलोचनाओं पर विराम लग सकता है.
गाजा में दो साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के पीस प्लान के पहले चरण पर हमास और इजरायल दोनों सहमत हो गए हैं. पीस प्लान पर दोनों पक्षों की सहमति को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में शांति का संकेत बताया है. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 20 सूत्रीय प्लान की शुरुआती सफलता के बाद खुशी जताई और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की. इस दौरान नेतन्याहू ने खुशी जताते हुए कहा कि अब दुनियाभर में हो रही उनकी आलोचना पर विराम लगेगा.
बुधवार रात फॉक्स न्यूज पर एक इंटरव्यू में ट्रंप ने इस समझौते के बाद इजरायली पीएम नेतन्याहू से हुई अपनी फोन कॉल का जिक्र किया.
उन्होंने कहा, 'मैंने कुछ देर पहले ही नेतन्याहू से बात की. उन्होंने मुझे फोन किया और कहा- मुझे यकीन नहीं हो रहा, अब सब मुझे पसंद कर रहे हैं. यानी वो खुद की बात कर रहे थे कि लोग उन्हें फिर से पसंद करने लगे हैं.'
ट्रंप ने आगे कहा, 'मैंने जवाब में उनसे कहा कि इससे भी ज्यादा अहम बात ये है कि लोग इजरायल से फिर से प्यार करने लगे हैं...और सच में ऐसा ही हो रहा है. मैंने उनसे कहा कि इजरायल पूरी दुनिया से लड़ नहीं सकता, बीबी, वो पूरी दुनिया से लड़ नहीं सकता. और वो इसे बहुत अच्छी तरह समझते हैं. ये वाकई कमाल है कि सब कुछ किस तरह एक साथ जुड़ गया.'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस समझौते को अंजाम तक पहुंचाने में अपनी प्रशासनिक टीम की भूमिका की खूब सराहना की. उन्होंने कहा, 'स्टीव विटकॉफ, जेयर्ड कुशनर, मार्को रुबियो...और सभी ने खूब मदद की. जेडी वेंस समेत पूरी टीम कमाल की थी. और सेना ने भी, जैसा कि आप जानते हैं, इसे संभव बनाने में बहुत अहम भूमिका निभाई. हमारे पास बेहतरीन नेतृत्व वाली एक महान सेना है.'
उन्होंने कहा, 'इस समझौते में बहुत तेज दिमाग वाले लोग लगे थे, मैं आपको बताता हूं. लेकिन इसमें कुछ हद तक किस्मत का भी हाथ था. आपको पता है, किस्मत भी जरूरी होती है. ऐसा कुछ होता है जिसे किस्मत कहते हैं.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










