
दुनिया भर में 70 से 90 फीसदी तक घटे टेस्ट, एक्सपर्ट्स ने चेताया- Corona कहीं साइलेंट किलर ना बन जाए
AajTak
कोरोना काल में एक्सपर्ट्स की नई चिंता सामने आई है. यह चिंता टेस्टिंग को लेकर है, जो दुनियाभर में लगातार कम हो रही है, जिसकी वजह से खतरा फिर बढ़ सकता है.
Corona Outbreak: कोविड संकट के बीच कोरोना टेस्टिंग घटने से एक्सपर्ट्स की चिताएं बढ़ गई हैं. माना जा रहा है कि दुनियाभर में कोरोना टेस्ट 70 से 90 फीसदी तक कम हो गए हैं. एक्सपर्ट मानते हैं कि इससे कोरोना 'साइलेंट किलर' भी बन सकता है.
दुनियाभर में कोविड केस घटने के साथ-साथ टेस्टिंग में ढील भी सामने आई है. यह साइंटिस्ट्स के लिए दिक्कत पैदा कर रहा है. दरअसल, अगर टेस्टिंग कम होगी तो वैज्ञानिक यह ट्रैक नहीं कर पाएंगे कि महामारी का ताजा रुख क्या है. साथ ही इसके नए हॉटस्पॉट, नए वैरिएंट और म्यूटेंट की जानकारी भी नहीं जुटाई जा सकेगी.
70 से 90 फीसदी घटी कोरोना टेस्टिंग
एक्सपर्ट का मानना है कि इस साल की पहली तिमाही के मुकाबले दूसरी तिमाही में कोरोना टेस्टिंग 70 से 90 फीसदी तक कम हो गए हैं. एक्सपर्ट मानते हैं कि अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रोन वैरिएंट आने के बाद टेस्टिंग बढ़नी चाहिए थी, लेकिन हुआ इसका उल्टा.
यह भी पढ़ें - फार्मा कंपनियों की साजिश का हिस्सा बना WHO? कोविड पर भारत से जुड़ी रिपोर्ट पर बवाल
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, डॉक्टर कृष्णा उदय कुमार कहते हैं कि हमें जितनी टेस्टिंग करनी चाहिए थी हम उसके आसपास भी नहीं हैं. बता दें कि कृष्णा उदय कुमार ड्यूक यूनिवर्सिटी में ग्लोबल हेल्थ इनोवेशन सेंटर के डायरेक्टर हैं. वहीं यूनवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन की रिपोर्ट कहती है कि अमेरिका में आ रहे कुल कोरोना केसों के 13 फीसदी ही दर्ज हो पा रहे हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










