
'दुनिया खत्म होने वाली है, एलियंस का हमला...', यहां अचानक गुलाबी हो गया आसमान तो खौफ में आए लोग
AajTak
ब्रिटेन के केंट में गुरुवार सुबह आसमान रहस्यमय ढंग से गुलाबी रंग में चमकने लगा. यहां लोग जितने हैरान हुए उतने ही घबरा भी गए. कई लोगों को ये भी लगने लगा कि शायद एलियंस ने अटैक किया है या फिर दुनिया खत्म होने वाली है.
कैसा हो अगर आप घर से बाहर निकलें और अचानक ही पूरा आसमान आपके चटक गुलाबी रंग का दिखने लगे. यकीनन इसकी खूबसूरती को निहारने से पहले आप घबरा जाएंगे क्योंकि ये बिल्कुल भी आम नहीं है. ब्रिटेन के केंट में हाल में कुछ ऐसा ही हुआ. यहां गुरुवार सुबह आसमान रहस्यमय ढंग से गुलाबी रंग में चमकने लगा.
'दुनिया खत्म होने वाली है या Aliens का अटैक है'
ये देखकर केंट के लोग बुरी तरह डर गए. उन्हें यहां तक लगा कि शायद अब दुनिया खत्म होने वाली है या फिर एलियंस ने अटैक किया है. ये नजारा बिल्कुल किसी साइ-फाई फिल्म जैसा था. हैरान स्थानीय लोग यह अनुमान लगाने लगे कि इस घटना के पीछे क्या हो सकता है. सुबह होने से ठीक पहले ली गई तस्वीरों में आसमान बहुत ही असामान्य दिख रहा है. वेस्टगेट में बेथनी के सैंडविच बार और कैफे के बाहर ली गई एक तस्वीर में, आकाश पूरी तरह से गुलाबी रंग से भरा हुआ था. इन फोटोज को ऑनलाइन साझा करते हुए एक व्यक्ति ने मजाक में कहा- "मैंने तो सोचा कि यह दुनिया का अंत है, चार घुड़सवारों की तलाश कर रहा था."
क्यों गुलाबी हो गया आसमान?
हालांकि बाद में इसका कारण मालूम हुआ जो कि साइंस पर आधारित है. दरअसल, 400 मिलियन टमाटर उगाने वाली एक एग्रीकल्चर कंपनी ने ये आर्टिफीशियल लाइट छोड़ी थी. केंटलाइव की रिपोर्ट के अनुसार, थानेट अर्थ एक बड़ी इंडस्ट्रियल फैक्ट्री है जो थानेट आइल पर बिर्चिंगटन में स्थित है - यह देश का सबसे बड़ा ग्रीनहाउस कैंपस है, जो 90 एकड़ भूमि को कवर करता है.
इसलिए छोड़ी जाती है आर्टिफीशियल लाइट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












