
दुनिया के सबसे लंबे साइकिलिंग टूर पर निकले नरपत सिंह, पर्यावरण संरक्षण में ऐसे दे रहे योगदान
AajTak
राजस्थान (Rajasthan) के रहने वाले नरपत सिंह इन दिनों दुनिया के सबसे बड़े साइकिलिंग टूर (cycling tour) पर हैं. वे आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे. यहां सेना भर्ती मुख्यालय पर उनका आर्मी अफसर ने स्वागत किया. नरपत सिंह ने यहां 3 पौधे लगाए. वे अब तक 93 हजार पौधे लगा चुके हैं.
राजस्थान (Rajasthan) के रहने वाले 34 साल के नरपत सिंह दुनिया के सबसे लंबे साइकिलिंग टूर (cycling tour) पर निकले हैं. वे आज लखनऊ पहुंचे तो उनका स्वागत आर्मी अफसरों ने किया. नरपत सिंह पर्यावरण और जल संरक्षण (Environment and water conservation) के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं. वे अपनी यात्रा के दौरान प्रतिदिन दो पौधे लगाते हैं. नरपत सिंह अब तक 93 हजार पौधे लगा चुके हैं.
जानकारी के मुताबिक, नरपत सिंह राजस्थान के रहने वाले हैं. वे इन दिनों दुनिया के सबसे लंबी साइकिल यात्रा पर हैं. इनका उद्देश्य समाज में पर्यावरण, जल संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक करना है. लखनऊ कैंट में नरपत सिंह लखनऊ छावनी स्थित सेना भर्ती मुख्यालय में पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सेना भर्ती मुख्यालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल ने नरपत सिंह राजपुरोहित का गर्मजोशी से स्वागत किया.
सेना भर्ती मुख्यालय में लगाए 3 पौधे
नरपत सिंह ने मेजर जनरल राजपुरोहित की उपस्थिति में सेना भर्ती मुख्यालय के प्रांगण में तीन पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. नरपत सिंह राजपुरोहित ने 27 जनवरी 2019 को जम्मू हवाई अड्डे से अपनी यात्रा शुरू की थी. इस साइकिलिंग टूर का लक्ष्य 30,000 किमी से अधिक की दूरी तय करना है. अब तक उन्होंने उत्तर प्रदेश सहित 29 राज्यों को कवर किया है और 29,422 किमी की यात्रा की है.
एक पैर में 38 टांके होने के बावजूद दिखाई हिम्मत

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







