
'दुनिया के सबसे बुरे लोगों में शामिल...', ट्रंप ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का किया ऐलान, देखें
AajTak
पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे की सबसे बड़ी कामयाबी मुंबई हमले में मोस्ट वांटेड आतंकी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की मंजूरी रही. जिस पर ट्रंप प्रशासन ने मुहर लगा दी है. पीएम मोदी की मौजूदगी में ट्रंप ने तहव्वुर के भारत प्रत्यर्पण का ऐलान किया. देखें ये वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











