
दुनिया के नक्शे में सिर्फ 15 देश, अफगानिस्तान-पाकिस्तान को मिलाकर बना अखंड भारत... जानें क्यों वायरल हो रहा New World Order Map
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप जल्द अमेरिका की कमान संभालने वाले हैं. राष्ट्रपति बनने से पहले ट्रंप ने अपनी विस्तारवादी महत्वाकांक्षा जगजाहिर कर दी है. कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनाने पर आमादा ट्रंप ग्रीनलैंड को भी कब्जाना चाहते हैं. ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या ये कर लेने के बाद ट्रंप रुकेंगे?
सोचिए, दुनिया का नक्शा कैसा दिखेगा. अगर कनाडा और मेक्सिको, अमेरिका का हिस्सा बन जाए. रूस फिर से USSR में तब्दील हो जाए. पाकिस्तान और अफगानिस्तान का नामोनिशान भी ना बचे और दोनों अखंड भारत में जा मिलें. वर्ल्ड मैप में सिर्फ 15 देश हों. हालांकि, फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नक्शा वायरल हो रहा है. द्वितीय विश्व युद्ध से पहले का ये 82 साल पुराना नक्शा न्यू वर्ल्ड ऑर्डर मैप (New World Order Map) है. इस नक्शे के बारे में बताने से पहले यह जान लेते हैं कि अचानक सोशल मीडिया पर यह वायरल हो क्यों रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप जल्द अमेरिका की कमान संभालने वाले हैं. राष्ट्रपति बनने से पहले ट्रंप ने अपनी विस्तारवादी महत्वाकांक्षा जगजाहिर कर दी है. कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनाने पर आमादा ट्रंप ग्रीनलैंड को भी कब्जाना चाहते हैं. ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या ये कर लेने के बाद ट्रंप रुकेंगे? अगर कनाडा और ग्रीनलैंड अमेरिका के हो जाते हैं तो क्या ट्रंप का अगला निशाना मेक्सिको नहीं होगा. इन अटकलों के बीच ही लोगों ने New World Order Map को वायरल करना शुरू कर दिया है. सबसे पहले यह जानते हैं कि आखिर ये न्यू वर्ल्ड ऑर्डर मैप है क्या और इसमें किन देशों का जिक्र है.
क्या है न्यू वर्ल्ड ऑर्डर मैप?
बिग थिंक की रिपोर्ट बताती है कि न्यू वर्ल्ड ऑर्डर मैप को सबसे पहले 1942 में प्रकाशित किया गया. अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया शहर में मौरिस गोम्बर्ग ने इसका प्रकाशन किया. मौरिस ने तब दावा किया कि वर्ल्ड वॉर-2 के बाद दुनिया के मानचित्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. दुनिया में 15 देश ही वजूद में रह जाएंगे. आइए अब आगे जानते हैं कि इस मैप में किस देश के लिए क्या कहा गया है.
MAP में अमेरिका के बारे में क्या?
नक्शा प्रकाशित करने वाले मौरिस गोम्बर्ग मूल रूप से रूस के रहने वाले थे, लेकिन वह अमेरिका शिफ्ट हो गए थे. अमेरिका को लेकर मौरिस ने कहा था कि US एक बड़ी सैन्य शक्ति बनकर उभरेगा, जिसमें कनाडा के अलावा सभी मध्य अमेरिकी देश जैसे ग्वाटेमाला, पनामा, निकारागुआ, अल साल्वाडोर, कोस्टा रिका, होंडुरस, बेलीज, डोमिनिकन गणराज्य और क्यूबा भी शामिल हो जाएंगे. एंटीगुआ, बहामास, बारबाडोस और डोमिनिका जैसे कैरेबियाई देश भी इसका हिस्सा होंगे. ग्रीनलैंड और आइसलैंड जैसे अटलांटिक द्वीप के अलावा मेक्सिको भी अमेरिका में शमिल हो जाएगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










