
दुनिया का पहला AI न्यूज चैनल NewsGPT लॉन्च, जानिए कैसे दूसरों से है अलग
AajTak
AI News Website: पिछले कुछ दिनों से AI चर्चा में बने हुए हैं और इस पर लगातार काम हो रहा है. अब AI बेस्ड एक न्यूज चैनल लॉन्च हुआ है, जिसमें एक भी रिपोर्टर काम नहीं करता है. सवाल है कि बिना रिपोर्टर के इस न्यूज चैनल के पास खबर कहां से आएगी और वो सही कितनी होगी. इन सब में AI अपना काम करेगा. आइए जानते हैं ये न्यूज चैनल किस तरह से काम करेगा.
ChatGPT पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ और लगातार चर्चा में बना हुआ है. AI बेस्ड इस चैटबॉट के सामने आने के बाद से लगातार कुछ ना कुछ नया हो रहा है. कई तरह के बॉट्स सामने आ रहे हैं. अब एक कंपनी ने AI बेस्ड न्यूज चैनल लॉन्च किया है, जो अपने आप में बेहद दिलचस्प है.
ये न्यूज चैनल पूरी तरह के AI पर काम करता है. कंपनी ने इसे 1 मार्च 2023 को लॉन्च किया है, जिसका नाम NewsGPT है. कंपनी की मानें तो AI पावर्ड ये न्यूज चैनल निष्पक्ष रिपोर्ट्स और फैक्ट पर आधारित न्यूज ही यूजर्स तक पहुंचाएगा. इस न्यूज चैनल में कोई भी रिपोर्टर काम नहीं कर रहा है.
इस न्यूज चैनल पर आपको दुनियाभर की खबरें मिलेंगी, लेकिन अब सवाल आता है कि बिना रिपोर्टर के ये सब कैसे होगा. दरअसल, इन सब के पीछे मशीन लर्निंग की आर्ट और एग्लोरिद्म है. NewsGPT रियल टाइम में दुनियाभर के न्यूज सोर्स से रिलेवेंट न्यूज स्कैन करता है और यूजर्स को प्रोवाइड करता है.
न्यूज को स्कैन करने के बाद NewsGPT उनके आधार पर एक रिपोर्ट तैयार करता है. ये रिपोर्ट निष्पक्ष, सटीक और अप-टू-डेट होती है. कंपनी के CEO Alan Levy का कहना है कि NewsGPT समाचार जगत में एक गेम चेंजर साबित होगा. उन्होंने बताया, 'लंबे समय से न्यूज चैनल्स पर पक्षपात का आरोप लगता रहा है.'
'NewsGPT की मदद से हम व्यूअर्स को फैक्ट और ट्रूथ पर बेस्ड न्यूज प्रोवाइड कर सकेंगे, जिनके पीछे कोई छिपा एजेंडा नहीं होगा.' NewsGPT का AI एग्लोरिद्म बड़े सोर्स की रेंज से डेटा एनालाइज और इंटरपटेट कर सकेगा. यहां तक की AI बेस्ड ये न्यूज चैनल सोशल मीडिया, न्यूज वेबसाइट्स और सरकारी एजेंसियों पर मौजूद जानकारियों को भी एनालाइज करेगा.
इतना ही नहीं इस पर आपको ऐड्स, पर्सनल ओपिनियन और राजनीतिक झुकाव देखने को नहीं मिलेगा. इसका फोकस यूजर्स तक सिर्फ भरोसेमंद न्यूज पहुंचाना है. आप इसे फ्री में यूज कर सकते हैं NewsGPT.ai पर ये फ्री उपलब्ध है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












