
दुनियाभर में फिर डराने लगा कोरोना, WHO ने कहा- पिछले हफ्ते कोविड-19 से मौतों की संख्या में 21% की बढ़ोतरी
ABP News
संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि दुनियाभर में कोविड-19 मामलों में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अब लगभग संक्रमण के मामलों की संख्या 19.4 करोड़ है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि पिछले सप्ताह वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. जिन 69,000 लोगों की मौत के मामले सामने आए उनमें से ज्यादातर अमेरिका और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से थे. संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि दुनियाभर में कोविड-19 मामलों में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अब लगभग संक्रमण के मामलों की संख्या 19.4 करोड़ है. डब्ल्यूएचओ ने कहा, ‘‘अगर यही रुझान जारी रहा, तो अगले दो हफ्तों में वैश्विक स्तर पर दर्ज किए गए मामलों की संख्या 20 करोड़ से अधिक हो सकती है.’’ उसने कहा कि यूरोप को छोड़कर सभी क्षेत्रों में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या में वृद्धि हुई है. सबसे ज्यादा मामले अमेरिका, ब्राजील, इंडोनेशिया, ब्रिटेन और भारत से सामने आए.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












